Home Bihar Jungle News : बिहार में लंगूर की मौत पर बहे इंसानों के आंसू, किया अंतिम संस्कार… अब ब्रह्मभोज की तैयारी

Jungle News : बिहार में लंगूर की मौत पर बहे इंसानों के आंसू, किया अंतिम संस्कार… अब ब्रह्मभोज की तैयारी

0
Jungle News : बिहार में लंगूर की मौत पर बहे इंसानों के आंसू, किया अंतिम संस्कार… अब ब्रह्मभोज की तैयारी

[ad_1]

Bihar News : बिहार में लोगों ने पशु प्रेम की मिसाल पेश की है। यहां एक लंगूर का न सिर्फ अंतिम संस्कार किया गया बल्कि अब उसके ब्रह्मभोज की भी तैयारी की जा रही है। एक सड़क हादसे में लंगूर की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसी के बाद गांव वालों ने ये कदम उठाया।

बबून लंबा
सांकेतिक तस्वीर

हाइलाइट्स

  • बक्सर- लंगूर के अंतिम संस्कार में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
  • तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से लंगूर की हुई मौत
  • गांव वालों ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ चौसा श्मशान घाट पर किया अंतिम संस्कार
  • मृत लंगूर के लिए ग्रामीण कराएंगे ब्रह्मभोज, पेश की पशु प्रेम का अनूठी मिसाल
बक्सर:आज के दौर में एक इंसान की मौत पर भी आंसू बहाने वाले कम लोग मिलते हैं। इसे आप सिर्फ शब्दों का जाल मत समझिए, बल्कि ये एक कड़वी हकीकत है। वहीं बिहार में एक लंगूर की मौत पर इंसानों ने न सिर्फ आंसू बहाए बल्कि उसे इंसानों की तरह विदाई भी दी। मामला बक्सर जिले के बनारपुर गांव का है। यहां एक लंगूर पूरे दिन घरों की छतों पर घूमता नजर आता था। आज तक लंगूर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था। लेकिन अचानक एक दिन लंगूर सड़क पर चला गया और वहीं हादसे का शिकार हो गया। उसे एक गाड़ी ने टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई।

लंगूर की मौत पर इंसानों में शोक

इधर जब ग्रामीणों को हादसे का पता चला तो वो लोग भागे-भागे मौके पर पहुंचे। वहां लंगूर का शव पड़ा था। इसके बाद लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। लंगूर के शव को सड़क पर पड़ा देख रहे ग्रामीणों में अचानक हलचल शुरू हुई। सबसे पहले लंगूर के शव को सड़क के किनारे लाया गया और उसे कपड़े से ढक दिया गया। गांव वालों ने तय किया वो लंगूर का गांव के किसी निवासी की तरह ही अंतिम संस्कार करेंगे। इसके बाद एक लाल कपड़ा मंगवाया गया और उसमें लंगूर के शव को लपेटा गया। फिर ग्रामीण लंगूर के शव को बक्सर के चौसा शमशान घाट ले गए। यहां लंगूर का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।
Bihar News : क्या आप जानते हैं, अतीक के बेटे का आतंक खत्म करने वाले अफसर हैं बिहारी, ददुआ-ठोकिया तक को ठोक चुके

गांव की छतों पर आकर भोजन करता था लंगूर

मृतक लंगूर का हिंदू रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वो लोग लंगूर के आत्मा की शांति के लिए भव्य ब्रम्हभोज का भी आयोजन करेंगे। पशु होते हुए भी लंगूर से गांव वालों को एक आत्मीय लगाव था। वो प्रतिदिन घर की छतों पर आकर ग्रामीणों से भोजन लेकर चला जाता था। ग्रामीणों के मुताबिक ‘लंगूर का अचानक चले जाना हम सबके लिए अत्यंत दुःखद है।’ सनातन धर्म में लंगूर को भगवान बजरंगबली का प्रतीक मान जाता है और उसकी पूजा की जाती है। बनारपुर गांव के लोगों के इस कदम ने ये बताया है कि इंसानों में इंसानियत अभी भी बाकी है।

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरेंडाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिएNBT फेसबुकपेज लाइक करें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here