Home Bihar Bihar News : बिहार और झारखंड की 14 जगहों पर NIA की छापेमारी, जानिए क्या मिला?

Bihar News : बिहार और झारखंड की 14 जगहों पर NIA की छापेमारी, जानिए क्या मिला?

0
Bihar News : बिहार और झारखंड की 14 जगहों पर NIA की छापेमारी, जानिए क्या मिला?

[ad_1]

Bihar News : बिहार और झारखंड में नक्सल गतिविधियों को लेकर NIA ने बड़ी छापेमारी की। बिहार और झारखंड की कुल 14 जगहों पर NIA ने छापा मारा। इनमें बिहार में 6 जगहों पर जबकि झारखंड में 14 जगहों पर NIA ने रेड डाली। इस छापेमारी के दौरान नक्सलियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए।

एनआईए।
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भाकपा (माओवादी) के समर्थकों एवं सहयोगियों के खिलाफ अहम कार्रवाई के तहत बिहार और झारखंड में मंगलवार को 14 स्थानों पर छापे मारे। एजेंसी की यह कार्रवाई आतंकवादी संगठन को पुनर्जीवित करने एवं उसकी विचारधारा का प्रचार करने की साजिश की जांच से संबंधित है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड में आठ स्थानों पर छापे मारे गए जिनमें विस्थापन विरोधी जन विकास आंदोलन के रांची कार्यालय और बोकारो, धनबाद, रामगढ़ एवं गिरिडीह जिलों में भाकपा (माओवादी) के सहयोगियों और समर्थकों के घर शामिल हैं।

बिहार और झारखंड की 14 जगहों पर छापेमारी

NIA के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार में खगड़िया, गया और औरंगाबाद जिलों में छह स्थानों पर छापे मारे गए। एजेंसी ने कहा कि जिन संदिग्धों के घरों की तलाशी ली गई, उन सभी के संबंध भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो एवं केंद्रीय समिति के सदस्यों से हैं। प्रवक्ता ने कहा कि छापे के दौरान प्रतिबंधित संगठन की गतिविधियों से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज, कई मोबाइल फोन, डीवीडी, मजदूर संगठन समिति से संबंधित कागजात और बैंक खाता विवरण जब्त किए गए।

पिछले साल 25 अप्रैल को दर्ज किया गया था मामला

एजेंसी के अनुसार भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्यों के खिलाफ संगठन की विचारधारा को फैलाने की साजिश रचने के आरोप में पिछले साल 25 अप्रैल को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि पूरे षडयंत्र का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। इससे पहले भी NIA ने नक्सल गतिविधियों को लेकर बिहार और झारखंड में बड़ी छापेमारी की थी।

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

पढ़ें लेटेस्ट बिहार की ताजा खबरें लोकप्रिय पटना समाचार की हिंदी वेबसाइट नवभारत टाइम्स पर

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here