Home Bihar Bihar: सीवान में राजद विधायक के क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, आधे दर्जन पुलिसकर्मी घायल

Bihar: सीवान में राजद विधायक के क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, आधे दर्जन पुलिसकर्मी घायल

0
Bihar: सीवान में राजद विधायक के क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, आधे दर्जन पुलिसकर्मी घायल

[ad_1]

बिहार: सीवान में राजद विधायक के इलाके में पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

घायल पुलिसकर्मी को इलाज के ले जाते पुलिसकर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में राजद विधायक के क्षेत्र में पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला किया है जिसमें चालक सहित आधे दर्जन  पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र का है। पिछले सप्ताह बिहार विधानसभा अध्यक्ष के गांव में हुआ में भी पुलिसबल पर हमला हुआ था जिसमें चार-पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

वाहन चेकिंग के दौरान हुआ हमला

यह घटना देर रात की है जब सीवान-गोपालगंज मुख्य रोड पर शाहपुर के समीप बड़हरिया थाना पुलिस टीम  वाहन जांच कर रही थी। गोपालगंज की तरफ से सीवान की ओर एक कार काफी तेज गति से आ रही थी। बड़हरिया थाना की प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर दुर्गा कुमारी के नेतृत्व में वहां जांच अभियान चलाया जा रहा था। बड़हरिया पुलिस टीम ने उस कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार काफी तेजी से आगे निकल गयी। बड़हरिया थाना ने उस कार का पीछा किया। कुछ ही देर बाद कार माधोपुर गांव में घुस गई। पुलिस टीम भी कार का पीछा करते हुए गांव में घुस गई। लेकिन माधोपुर गांव में घुसते ही ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर  लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में ड्राइवर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन घायलों में चालक अरविंद कुमार यादव की हालत ज्यादा गंभीर है। आननफानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अरविन्द की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पिछले सप्ताह बिहार विधानसभा अध्यक्ष के गांव में हुआ था हमला

पिछले सप्ताह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखराव गांव में 112 की पुलिस टीम पर हमला हुआ था जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। यह गांव बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का गांव है। और अब यह 1 सप्ताह के अंदर दूसरी घटना है जब पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जयराम यादव के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

क्या कहती है पुलिस

इस मामले पर बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के द्वारा कार्रवाई करने पर पुलिस पर हमला किया गया है।उन्होंने बताया कि आठ असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here