Home Bihar रोहतास और नालंदा में हिंसा के बाद स्थिति में सुधार

रोहतास और नालंदा में हिंसा के बाद स्थिति में सुधार

0
रोहतास और नालंदा में हिंसा के बाद स्थिति में सुधार

[ad_1]

पटना: रामनवमी पर्व के दौरान बिहार के नालंदा और सासाराम में भड़की हिंसा के बाद स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। हालांकि दोनों जिलों में अभी भी इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई हैं। नालंदा जिला प्रशासन ने सोमवार को दावा किया कि सोमवार को कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इस बीच, कहा गया है कि धारा 144 के प्रभावी प्रावधानों के अनुपालन के साथ दुकान एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने पर रोक नहीं है। हालांकि अपराह्न 4 बजे से धारा 144 का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि विभिन्न स्थलों पर 104 स्टैटिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं। जिला बल के अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बलों की 9 कंपनी शहर में तैनात की गई है। साथ ही अन्य जिलों से भी 1000 से अधिक पुलिस बल शहर में तैनात किए गए हैं। इस मामले में अब तक 15 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा साक्ष्यों के आधार पर अबतक 130 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य उपद्रवी तत्वों को पहचान के आधार पर गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Nalanda: बिहारशरीफ में डीजीपी आरएस भट्टी, अब उपद्रवियों की शामत आनी तय है

इधर, सासाराम की स्थिति में भी सुधार होने का दावा किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रामनवमी के बाद हुई हिंसा को रोहतास पुलिस के द्वारा नियंत्रित किया गया है। रोहतास पुलिस के द्वारा तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक 43 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। रोहतास पुलिस के द्वारा लगातार सोशल नेटवकिंर्ग साइट पर नजर रखी जा रही है। रोहतास पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है एवं सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाह से बचने की अपील की है। गौरतलब है कि रामनवमी जुलूस के बाद नालंदा के बिहार शरीफ और रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में हिंसक झड़प हो गई थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here