Home Bihar भारत जोड़ो यात्रा: फरवरी के शुरू में प्रियंका और अंत में राहुल गांधी पहुंचेंगे बिहार, कांग्रेस में जान फूंकने की कवायद

भारत जोड़ो यात्रा: फरवरी के शुरू में प्रियंका और अंत में राहुल गांधी पहुंचेंगे बिहार, कांग्रेस में जान फूंकने की कवायद

0
भारत जोड़ो यात्रा: फरवरी के शुरू में प्रियंका और अंत में राहुल गांधी पहुंचेंगे बिहार, कांग्रेस में जान फूंकने की कवायद

[ad_1]

नील कमल, पटना: बिहार में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पटना पहुंचेंगी। उसके बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का आगमन भी बिहार में होगा। राज्य में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण पूरा हो चुका है। दूसरा चरण भी शुरू होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा गैर राजनीतिक होने के बावजूद इसका भरपूर लाभ मिलेगा। अखिलेश सिंह ने ये भी दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बिहार में किसानों, युवाओं और महिलाओं का भरपूर समर्थन मिला है।

राहुल और प्रियंका गांधी बिहार के भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

5 जनवरी से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दावा किया कि शुरुआती 6 दिनों में 110 किलोमीटर की यात्रा हुई है। भारत जोड़ो यात्रा का बिहार में निकाले जाने का मकसद राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है।

मकर संक्रांति के वजह से प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा को 15 जनवरी तक के लिए रोक दिया गया है। 16 जनवरी 2023 को खगड़िया जिले से ये यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। बिहार में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी पटना पहुंचेंगी। उसके बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का आगमन भी बिहार में होगा।

यात्रा के समापन तक बिहार में दिखने लगेगा नया कांग्रेस का स्वरूप

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बिहार की जनता में आशा जगी है। राज्य की जनता को लगने लगा है कि बीजेपी की कुनीति और निरंकुशता के खिलाफ कांग्रेस ही मजबूती से लड़ सकती है। यही वजह है कि यात्रा में लाखों की संख्या में बिहार की जनता साथ दे रही है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि देश आरएसएस के नियमों से नहीं बल्कि संविधान के अनुसार चलेगा। कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया कि यात्रा के समापन तक बिहार में नया कांग्रेस का स्वरूप दिखने लगेगा। उन्होंने ये भी दावा किया कि देश में आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में ये यात्रा निर्णायक साबित होगी। राहुल गांधी ने जनता के बीच विश्वास का संचार इस यात्रा से किया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here