Home Bihar बिहार बनाम पाल्टिमार में नोबेल पुरस्कार

बिहार बनाम पाल्टिमार में नोबेल पुरस्कार

0
बिहार बनाम पाल्टिमार में नोबेल पुरस्कार

[ad_1]

नीलकमल, पटना: शुक्रवार को बिहार विधान परिषद में जल संसाधन मंत्री और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय झा ने बड़ा बयान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए नोबेल पुरस्कार देने की मांग उठाई। बिहार सरकार के मंत्री ने सदन के सभी सदस्यों को कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में जिस प्रकार के कार्य किए हैं, उसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए और पूरे सदन को इसके लिए पहल भी करनी चाहिए। बिहार सरकार के मंत्री संजय झा के इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बेतिया से लोकसभा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने चुटकी लेते हुए नीतीश कुमार पर टिप्पणी की है।

क्या कहा था जेडीयू नेता संजय झा ने

बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क और जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने शुक्रवार को विधान परिषद में कहा कि बिहार में 1 करोड़ 30 लाख जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए भी कई कार्य किए गए हैं। बिहार के जल संसाधन मंत्री ने कहा कि बेटियां शिक्षित हो इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई सराहनीय पहल की है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाए इसके लिए पूरे सदन को कदम उठाने की जरूरत है।

संजय झा की मांग पर डॉ संजय जायसवाल ने कुछ यूं दिया जवाब

जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल से यह सवाल पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। इस प्रश्न के जवाब में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का जवाब था कि जिस तरह नीतीश कुमार ने पलटी मारने का इतिहास रचा है, भला उसके लिए भी कोई पुरस्कार मिल सकता है क्या? उन्होंने कहा कि अगर पलटी मारने का कोई पुरस्कार मिलता हो तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी पैरवी की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उन्हें आजीवन हर साल यह पुरस्कार मिलता रहेगा।

संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार के पलटी मारने का एक और उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में (2015) महागठबंधन ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति रद्द कर उसे नियमित करने का वादा किया था। नीतीश कुमार ने सामान्य कार्य के बदले समान वेतन देने, शिक्षकों और लाइब्रेरियन की बहाली जैसी कई वादे किए थे। लेकिन आज जब उसी लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के साथ महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री बने हुए हैं तो अपने पहले के सारे वादों से पलटी मार गए हैं।

(अगर आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें। )

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here