[ad_1]
गुप्त सूचना पर एक्शन लेते हुए सुरक्षा बलों ने नामी नक्सली अशोक कुमार भोक्ता को गिरफ्तार किया। इस क्रम में उसे पास से बड़े और अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस की ओर मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार भोक्ता के पास से कारतूस सहित अन्य असलहा बरामद किया गया है।
Aurangabad News : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे को किया नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद
गुप्त सूचना पर एक्शन लेते हुए सुरक्षा बलों ने नामी नक्सली अशोक कुमार भोक्ता को गिरफ्तार किया। इस क्रम में उसे पास से बड़े और अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस की ओर मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार भोक्ता के पास से कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार भोक्ता के पास से बोरे में दो एके-56, एक एके 47 और एक इंसान राइफल बरामद की गई है। साथ में मैगजीन बरामद किया गया है।
Aurangabad : नक्सलियों की जान पर आफत, बंकर में घुसे जवान, भारी मात्रा में हथियार बरामद
सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी
सुरक्षा बालों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के इलाके में होने सूचना काफी समय से पुलिस बलों को मिल रही थी। माना जा रहा है नक्सली कुछ बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। दरअसल, ये इलाका बिहार और झारखंड का सीमावर्ती है। इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है। लिहाजा नक्सलियों के लिए बड़ा पनाहगार है। इसके अलावा इस इलाके को नक्सली एक राज्य से दूसरे राज्य में मूव करने के लिए भी प्रयोग करते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ जारी है। इस अभियान में सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस के जवानों और अधिकारी ने अंजाम दिया है।
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
हिंदी समाचार नवभारत टाइम्स से, टीआईएल नेटवर्क
[ad_2]
Source link