
[ad_1]
Bharat Jodo Yatra in Bihar : बिहार प्रदेश कांग्रेस अपनी भारत जोड़ो यात्रा बांका से शुरू कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बिहार के 20 जिलों से होते हुए गुजरेगी। इस दौरान पार्टी नेता लंबी दूरी तय करेंगे।

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक ‘हम गुरुवार को इस यात्रा में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं। यात्रा के दौरान हर जिले से छह यात्री होंगे, जो 20 जिलों से होकर गुजरेंगे और करीब 1200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।’ सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने इस यात्रा को एक निजी मामला रखा है और अपने किसी गठबंधन सहयोगी को आमंत्रित नहीं किया है क्योंकि वह अपनी क्षमता साबित करने की कोशिश कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बार-बार कहा है कि यह यात्रा उनकी पार्टी के लिए गेम चेंजर साबित होगी और इसके जरिए पूरे राज्य में राहुल गांधी के संदेश का प्रसार किया जाएगा। इस यात्रा को 2024लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी सियासी कसरत भी माना जा रहा है।
आसपास के शहरों की खबरें
नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
[ad_2]
Source link