Home Politics भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी को यूपी BJP अध्यक्ष ने दिया मुजफ्फराबाद वाला चैलेंज

भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी को यूपी BJP अध्यक्ष ने दिया मुजफ्फराबाद वाला चैलेंज

0
भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी को यूपी BJP अध्यक्ष ने दिया मुजफ्फराबाद वाला चैलेंज

[ad_1]

लखनऊः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का यूपी में कोई जनाधार नहीं है और राहुल गांधी यहां बेअसर हैं। अब बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी यात्रा का नाम भारत जोड़ो दिया है तो क्या वह अपनी यात्रा मुजफ्फराबाद तक ले जाएंगे। उनके परिवार के लोगों के शासन के समय ही पाकिस्तान ने उस पर कब्जा किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा भारत को तोड़ने वाली शक्तियों के साथ खड़ी है।

बता दें कि 3 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। गाजियाबाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यात्रा का स्वागत किया। गुरुवार को यूपी में यात्रा का आखिरी दिन है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा भारत को तोड़ने वाली शक्तियों के साथ खड़ी रही है। वह हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करती रही है।

चौधरी ने चुनौती भी दी कि राहुल ने अपनी यात्रा का नाम भारत जोड़ो रखा है तो क्या वह अपनी यात्रा को मुजफ्फराबाद तक ले जाएंगे। उनके परिवार के समय ही भारत के उस हिस्से पर पाकिस्तान के लोगों ने कब्जा किया था। मुजफ्फराबाद पाकिस्तान अधिकृत आजाद कश्मीर का एक जिला है, जो झेलम नदी के किनारे बसा हुआ है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए विपक्षी एकता की कोशिशों पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि कांग्रेस, बीएसपी, सपा और रालोद सभी पार्टियां एक हैं। उनका सिर्फ अपने विकास का एजेंडा है जबकि भाजपा का एजेंडा देश के विकास का है। लोगों का भरोसा पीएम मोदी के साथ है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here