Home Politics UP ऐसे बनेगा चैंपियन… बीमारू राज्य से ग्रोथ इंजन तक, लखनऊ में PM मोदी के निशाने पर कौन?

UP ऐसे बनेगा चैंपियन… बीमारू राज्य से ग्रोथ इंजन तक, लखनऊ में PM मोदी के निशाने पर कौन?

0
UP ऐसे बनेगा चैंपियन… बीमारू राज्य से ग्रोथ इंजन तक, लखनऊ में PM मोदी के निशाने पर कौन?

[ad_1]

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मंच से की। उन्होंने पिछले 6 से 7 सालों में प्रदेश के विकास की एक नई कहानी लिखे जाने की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर अब राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व की सरकारों पर करारा निशाना साधा। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश की छवि बीमारू राज्य की बनाने को लेकर कहा कि पहले यहां पर विकास की सोच ही नहीं थी। विकास को लेकर कोई बात ही नहीं हो रही थी। लोगों के मन में भर दिया गया था कि यहां पर विकास किया ही नहीं जा सकता है। लोग भी कहते थे कि उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं हो सकता है। पिछले 6 सालों में प्रदेश की छवि बदली है। लोगों की सोच बदली है। विकास की बातें होने लगी है। इस बयान के जरिए यूपी को विकास के राह पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ सरकार की पीठ थपथपाई। उत्तर प्रदेश के सप्लाई चेन नेटवर्क में चैंपियन बनने की बात कही। प्रधानमंत्री जिस समय बोल रहे थे, उस समय सीएम योगी आदित्यनाथ मुस्कुरा रहे थे। तालियां बजा रहे थे। अगली पंक्ति में बैठे निवेशकों के चेहरे पर भी मुस्कान थी।

पीएम के निशाने पर विपक्ष

पिछले तीन दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी के निशाने पर तीसरी बार विपक्ष था। बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा और राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देने के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष को निशाने पर रखा। बजट के प्रावधानों की चर्चा की विकास पर जोर दिया। वहीं, वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख और ताकत की चर्चा की। उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को उन्होंने खुद से जोड़ लिया। पहले तो उन्होंने खुद को उत्तर प्रदेश का सांसद बताया। इस नाते आए अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद यूपी की बदलती स्थिति से भी भारतीय जनता पार्टी सरकार को जोड़ लिया।

पूर्व की समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के निशाने पर रही। इन पार्टियों के शासनकाल के दौरान विकास कार्य को गति न दिए जाने की बात कही। वहीं, प्रदेश में नई सरकार की नीतियों को विकास का मुख्य आधार बनाए जाने पर बात कही। पीएम नरेंद्र मोदी यूपी में विकास के लिए योजनाओं की बात करते दिखे हैं। इसके बाद उनके भाषण को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की बात कही जा रही है।

ग्रीन एनर्जी पर पीएम का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीन एनर्जी पर खासा जोर दिया है। पिछले वर्षों में इस योजना पर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीन कॉरिडोर को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों की बात करते हैं। उत्तर प्रदेश से इसको जोड़ते हैं। इन्वेस्टर्स समिट में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निवेशकों को विशेष रूप से आगे आना चाहिए। बजट की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आम बजट 2023 में एनर्जी ट्रांजिशन के लिए सरकार ने 35,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह हमारे इरादे को दिखाता है। मिशन क्लीन हाइड्रोजन को पूरा करने पर जोर देते पीएम दिख रहे हैं। वे कहते हैं कि इसके लिए एक इको सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ट्रांसफॉरमेशन के लिए नई सप्लाई और वैल्यू चैन विकसित हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश चैंपियन बनकर उभर रहा है।

कहीं ये 2024 की तैयारी तो नहीं

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मंच के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 आम चुनाव की रूपरेखा तैयार करते दिखे। उन्होंने भदोही के कालीन कॉरिडोर और बनारस के सील कॉरिडोर की चर्चा की। पीएम नरेंद्र मोदी बनारस से सांसद है। खुद को उत्तर प्रदेश का सांसद बताकर उन्होंने खुद को पूरे प्रदेश से जोड़ा। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी इनमें से अभी 64 सीटों पर कब्जा जमाए हुए है। प्रदेश की अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करने की कोशिश लोकसभा चुनाव 2024 में होगी। ऐसे में पीएम मोदी के भाषण को 2024 के अभियान के आगाज के रूप में भी देखा जा रहा है।

इन्वेस्टर्स समिट में इन्वेस्टमेंट के जरिए प्रदेश में एक अलग माहौल बनाकर भाजपा इन सीटों पर जीत दर्ज करने की कोशिश करती दिखती है। संदेश तो कुछ यही दिया जा रहा है। पूर्व की सरकारों में विकास की बात तक नहीं किए जाने और वर्तमान सरकार में माहौल बनाए जाने, इस दिशा में कार्य किए जाने की बात कर पीएम मोदी एक बड़ा संदेश देते दिखते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here