Home Politics अखिलेश यादव क्या स्वरा भास्कर को सपा का चेहरा बनाएंगे? युवा नेता से शादी के बाद से ही लगने लगे कयास

अखिलेश यादव क्या स्वरा भास्कर को सपा का चेहरा बनाएंगे? युवा नेता से शादी के बाद से ही लगने लगे कयास

0
अखिलेश यादव क्या स्वरा भास्कर को सपा का चेहरा बनाएंगे? युवा नेता से शादी के बाद से ही लगने लगे कयास

[ad_1]

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मैदान में इस समय एक नई चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहाद अहमद की शादी के बाद चर्चाओं का बाजार गर्माया हुआ है। चर्चा यह कि क्या अखिलेश यादव, स्वरा भास्कर को समाजवादी पार्टी का चेहरा बनाएंगे? क्या उन्हें यूपी में पार्टी का ग्लैमरस चेहरा बनाया जा सकता है? या फिर, उन्हें महाराष्ट्र में पार्टी अपनी रणनीति का हिस्सा बनाएगी? दरअसल, स्वरा भास्कर अपनी एक्टिंग से अधिक बयानों को लेकर खासी चर्चा में रहती हैं। केंद्र सरकार को निशाने पर लेती रही हैं। 16 फरवरी को फहाद अहमद और स्वरा भास्कर ने शादी कर ली। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। फहाद बरेली के बहेड़ी निवासी हैं। मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से पढ़ाई की। अभी समाजवादी पार्टी युवजन सभा के मुंबई और महाराष्ट्र अध्यक्ष हैं।

फहाद महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी का चेहरा नवाब मलिक और रईस शेख के करीबी हैं। सपा में लाने में इन दोनों नेताओं की बड़ी भूमिका रही है। टिस के महासचिव रहते हुए उन्होंने कई सामाजिक कार्य किए। इसके बाद पिछले साल उन्हें पार्टी से जोड़ा गया। नवाब मलिक और अखिलेश यादव की नजदीकी किसी से छुपी हुई नहीं है। ऐसे में दिल्ली की रहने वाली स्वरा भास्कर को पार्टी अपना चेहरा बना सकती है। इसका सीधा फायदा पार्टी को चुनावी अभियानों के दौरान भीड़ को खींचने में मिलेगा। ऐसे में स्वरा भास्कर के राजनीति आने की चर्चा भी तेज हो गई है।

समाजवादी पार्टी के ग्लैमरस चेहरों की बात करें तो फिल्मी जगत से जया बच्चन ही पार्टी से जुड़ी दिखती हैं। आजम खान से अदावत और अमर सिंह के जाने के बाद जया प्रदा ने भी सपा को अलविदा कह दिया था। ऐसे में पार्टी स्वरा भास्कर को अपने अभियान का हिस्सा बना सकती हैं। स्वरा की मां जेएनयू में प्रोफेसर हैं। पिता नौसेना में रहे हैं। उनकी विचारधारा अलग प्रकार की रही है। सरकार विरोधी विचारधारा समाजवादी पार्टी को सूट करती है। ऐसे में राजनीतिक चर्चाओं के भीतर से कुछ न कुछ पकने की भी बात कही जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here