
[ad_1]
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक राज्य दुग्ध पर्यवेक्षक, वृक्षारोपण पर्यवेक्षक एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है.

यूकेएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2022
UKSSSC ग्रुप-सी भर्ती 2022 अधिसूचना: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक राज्य दुग्ध पर्यवेक्षक, वृक्षारोपण पर्यवेक्षक एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी से 12 मार्च 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण नीचे देख सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा शुरू होने की तिथि: 27 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 12 मार्च 2022
UKSSSC ग्रुप सी भर्ती 2022 रिक्ति विवरण:
गन्ना पर्यवेक्षक एवं चीनी उद्योग विभाग- 78 पद
राज्य दुग्ध पर्यवेक्षक – 9 पद
वृक्षारोपण पर्यवेक्षक – 4 पद
गार्डन – 1 पद
खाद्य प्रसंस्करण – 8 पद
UKSSSC ग्रुप सी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
गन्ना पर्यवेक्षक एवं चीनी उद्योग विभाग – कृषि में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण किया हो.
राज्य दुग्ध पर्यवेक्षक – कृषि में इंटरमीडिएट परीक्षा या भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से भारतीय डेयरी में डिप्लोमा होना चाहिए.
वृक्षारोपण पर्यवेक्षक- कृषि/विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट.
गार्डन – इंटरमीडिएट के साथ 10 साल का कार्यानुभव होना चाहिए.
खाद्य प्रसंस्करण – विज्ञान या कृषि में इंटरमीडिएट के साथ खाद्य प्रसंस्करण में 1 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए.
UKSSSC ग्रुप-सी भर्ती 2022 आयु सीमा:
21 से 42 वर्ष
UKSSSC ग्रुप सी भर्ती 2022 चयन मानदंड:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
यूकेएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2022 अधिसूचना पीडीएफ यहां डाउनलोड करें
UKSSSC ग्रुप सी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी से 12 मार्च 2022 तक ऑनलाइन मोड से आवेदन जमा कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं.

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें एक लाख रुपए तक कैश
[ad_2]
Source link