Home National News RBI SO Recruitment 2022: रिजर्व बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की निकली भर्ती, 4 फरवरी तक करें आवेदन

RBI SO Recruitment 2022: रिजर्व बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की निकली भर्ती, 4 फरवरी तक करें आवेदन

0
RBI SO Recruitment 2022: रिजर्व बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की निकली भर्ती, 4 फरवरी तक करें आवेदन

[ad_1]

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 15 जनवरी 2022 से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

निर्माण तिथि: 17 जनवरी, 2022 16:52 IST

आरबीआई एसओ भर्ती 2022

आरबीआई एसओ भर्ती 2022

RBI SO भर्ती 2022 अधिसूचना: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 15 जनवरी 2022 से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आरबीआई भर्ती 2022 हेतु आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 4 फरवरी 2022 तक या इससे पहले जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन संख्या 1 / 2021-22 के अंतर्गत आरबीआई में लॉ ऑफिसर, मैनेजर (सिविल), मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), लाइब्रेरी प्रोफेशनल ग्रेड ए, आर्किटेक्ट, फुल-टाइम क्यूरेटर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं.
आवेदकों को 06 मार्च 2022 को ऑनलाइन/लिखित परीक्षा  (ग्रेड ‘ए’ में असिस्टेंट लाइब्रेरियन  और पूर्णकालिक अनुबंध पर क्यूरेटर पदों को छोड़कर) के लिए बुलाया जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
RBI SO के लिए आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 15 जनवरी 2022
RBI SO आवेदन की अंतिम तिथि – 04 फरवरी 2022
RBI SO परीक्षा तिथि – 06 मार्च 2022

आरबीआई एसओ रिक्ति विवरण:
लॉ ऑफिसर ग्रेड बी – 2 पद
मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) – 6 पद
मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) – 3 पद
लाइब्रेरी प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड ए -1 पद
आर्किटेक्चर ग्रेड ए – 1 पद
फुल टाइम क्यूरेटर – 1 पद

RBI SO पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता और अनुभव:
लॉ ऑफिसर ग्रेड बी – किसी भी विश्वविद्यालय / कॉलेज / संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट की डिग्री.
मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) – सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री या समकक्ष योग्यता.
मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) – बी.ई./बी. टेक डिग्री इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ या सभी सेमेस्टर / वर्षों में कुल मिलाकर समकक्ष ग्रेड.
लाइब्रेरी प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड-ए – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कला/वाणिज्य/विज्ञान में स्नातक डिग्री और ‘लाइब्रेरी साइंस’ या ‘लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस’ में मास्टर डिग्री.
आर्किटेक्ट ग्रेड ए – भारतीय विश्वविद्यालयों द्वारा मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित संस्थानों से आर्किटेक्चर में न्यूनतम 60% अंकों के साथ या सभी सेमेस्टर / वर्षों में कुल मिलाकर समकक्ष ग्रेड के साथ ग्रेजुएट की डिग्री.
फुल-टाइम क्यूरेटर- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इतिहास/अर्थशास्त्र/ललित कला/पुरातत्व/संग्रहालय/न्यूमिज़माटिक्स में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय श्रेणी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और संग्रहालय में 5 वर्ष का अनुभव.

आरबीआई एसओ आयु सीमा:
लॉ ऑफिसर ग्रेड बी – 21 से 32 वर्ष
मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) – 21 से 35 वर्ष
मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) – 21 से 35 वर्ष
लाइब्रेरी प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड ए – 21 से 30 वर्ष
आर्किटेक्चर ग्रेड ए – 21 से 30 वर्ष
फुलटाइम क्यूरेटर – 25 से 50 वर्ष

RBI SO पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

आरबीआई एसओ अधिसूचना लिंक

आरबीआई एसओ ऑनलाइन आवेदन लिंक

RBI भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी से 04 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Jagran Play

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें एक लाख रुपए तक कैश

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here