Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना द्वारा 10+2 (बी.टेक) और IT SSC ऑफिसर के लिए अधिसूचना जारी, 27 जनवरी से आवेदन शुरू

Date:

[ad_1]

भारतीय नौसेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से चार वर्षीय बी.टेक डिग्री कोर्स 10+2 (बी.टेक) कैडेट एंट्री स्कीम और अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से 4 सप्ताह के नौसेना ओरिएंटेशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.

Advertisement

निर्माण तिथि: 19 जनवरी, 2022 11:38 IST

भारतीय नौसेना भर्ती 2022

भारतीय नौसेना भर्ती 2022

Advertisement

भारतीय नौसेना भर्ती 2022 अधिसूचना: भारतीय नौसेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से चार वर्षीय बी.टेक डिग्री कोर्स 10+2 (बी.टेक) कैडेट एंट्री स्कीम और अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से 4 सप्ताह के नौसेना ओरिएंटेशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.  इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना 10+2 भर्ती 2022 और भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी भर्ती के लिए 27 जनवरी से joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. भारतीय नौसेना बी.टेक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2022 है और भारतीय नौसेना के एसएससी ऑफिसर के लिए 10 फरवरी 2022 है.

दोनों पाठ्यक्रम जुलाई 2022 में भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) एझिमाला, केरल में शुरू होंगे. चयनित उम्मीदवारों को एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.
रिक्ति ब्रेक-अप, योग्यता, आयु सीमा, अधिसूचना लिंक सहित अधिक विवरण नीचे उपलब्ध है:

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
भारतीय नौसेना 10+2 बी.टेक एंट्री कोर्स
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 27 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 08 फरवरी 2021
भारतीय नौसेना एसएससी ऑफिसर एंट्री
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 27 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2021

Advertisement

भारतीय नौसेना रिक्ति विवरण:
भारतीय नौसेना  10+2 बी.टेक रिक्ति
एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल पद – 30
एजुकेशन – 5
भारतीय नौसेना एसएससी ऑफिसर रिक्ति:
एग्जीक्यूटिव ब्रांच एसएससी (एक्स) आईटी – 50 पद

भारतीय नौसेना पात्रता मानदंड:
भारतीय नौसेना 10+2 बी.टेक योग्यता:
10+2 पीसीएम में 70% अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50%
जेईई मेन 2021
भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी योग्यता:
कंप्यूटर साइंस में BE/B.Tech/M.Tech/CSE/ IT/सॉफ्टवेयर सिस्टम/साइबर सिक्योरिटी/सिस्टम एडमिन एंड नेटवर्किंग/कंप्यूटर सिस्टम्स एंड नेटवर्किंग/डेट एनालिटिक्स/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या MCA के साथ BCA/B.Sc in CS/ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय भारत में न्यूनतम 60% अंकों के साथ आईटी.
10वीं और 12वीं कक्षा में अंग्रेजी में 60% अंक.
आयु सीमा:
1.भारतीय नौसेना 10+2 बी.टेक: 02/01/2003 से 01/07/2005 के बीच जन्म.
2.भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी आयु सीमा: 02/07/1997 से 01/01/2003 के बीच जन्म.

भारतीय नौसेना भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया:
1.भारतीय नौसेना 10+2 बी.टेक: एसएसबी साक्षात्कार के लिए आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग जेईई मेन रैंक के आधार पर की जाएगी.
2.भारतीय नौसेना एसएससी ऑफिसर: एसएसबी साक्षात्कार के लिए आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर होगी.

Advertisement

भारतीय नौसेना भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों के द्वारा आवेदन कर सकते हैं:
1. आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं और खुद को रजिस्टर करें.
2. फिर, अपने अकाउंट में लॉगिन करें और आवेदन भरें. विवरण मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र के अनुसार भरना है
3. सभी आवश्यक दस्तावेज और एक हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो अपलोड करें (मूल जेपीजी प्रारूप में स्कैन किया जाना चाहिए)

Jagran Play

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें एक लाख रुपए तक कैश

Advertisement

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related