Home National News EPFO Recruitment 2023: एसएसए और स्टेनो पदों के लिए epfindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू,जानें कैसे करें अप्लाई

EPFO Recruitment 2023: एसएसए और स्टेनो पदों के लिए epfindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू,जानें कैसे करें अप्लाई

0
EPFO Recruitment 2023: एसएसए और स्टेनो पदों के लिए epfindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू,जानें कैसे करें अप्लाई

[ad_1]

ईपीएफओ भर्ती 2023 पंजीकरण: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2674 सामाजिक सुरक्षा सहायक (group c) और 185 स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानि 27 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। पात्र उम्मीदवार 26 अप्रैल, 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।

ईपीएफओ भर्ती 2023: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एसएसए और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानि 27 मार्च 2023 से शुरू हो रही हैं। उम्मीदवार जो सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) और स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) पदों के लिए इच्छुक हैं, वे EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जा कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

बता दें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2023 है। उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं,वे अंतिम तिथि तक का इंतजार न करें। वेबसाइट क्रैश जैसी किसी भी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पत्र जमा करें।

EPFO Recruitment 2023: पदों का विवरण

  • सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी): 2674 पद
  • स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी): 185 पद

EPFO Recruitment 2023: पात्रता मानदंड

  • सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी):किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा

18 वर्ष से 27 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

ईपीएफओ भर्ती 2023 के लिए, सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये,जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों/भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

EPFO Recruitment 2023:आवेदन प्रक्रिया

ईपीएफओ भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध लिंक, एसएसए और स्टेनो पदों के लिए आवदेन’ पर जाएं।

चरण 3: अपने विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें और आगे बढ़ें।

चरण 4: इसके बाद आवेदन पत्र भरें।

चरण 5: सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें,फिर आवेदन शुल्क जमा करें।

चरण 6: अंत में आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट निकाल लें।

EPFO Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में चरण 1 और चरण 2 की परीक्षा शामिल है। एसएसए के लिए पहले चरण की परीक्षा में 600 अंकों के प्रश्न होंगे और समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। एसएसए के लिए दूसरा चरण में कंप्यूटर डाटा एंट्री टेस्ट है।

स्टेनोग्राफर के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में 800 अंकों का प्रश्न शामिल होगा और परीक्षा की अवधि 2 घंटे 10 मिनट है। दूसरे चरण में स्टेनोग्राफी टेस्ट होता है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत कुल 2859 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

ईपीएफओ भर्ती 2023 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देखें। जिसका लिंक ऊपर लेख में दिया गया हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here