Home Muzaffarpur Bihar: सराय रेलवे स्टेशन पर हादसा, 2 मजदूरों की हालत गंभीर; मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर गार्डर से गिरे दोनों

Bihar: सराय रेलवे स्टेशन पर हादसा, 2 मजदूरों की हालत गंभीर; मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर गार्डर से गिरे दोनों

0
Bihar: सराय रेलवे स्टेशन पर हादसा, 2 मजदूरों की हालत गंभीर; मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर गार्डर से गिरे दोनों

[ad_1]

बिहार: सराय रेलवे स्टेशन पर हादसा, मजदूर घायल;  मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेल खंड

गार्डर पर गिरे दो मजदूर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर बड़ा हादसा हुआ है। रेलखंड पर गार्डर के ऊपर काम कर रहे दो मजूदर गार्डर समेत नीचे गिर गए। दोनों की हालत गंभीर है। घटना के बाद सराय रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे के कर्मी और अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे। दोनों मजदूरों को हाजीपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। रेलवे के स्टाफ गार्डर हटाने की कोशिश में जुट गए गए हैं। घायल मजदूर मुन्ना प्रजापति, बासीमेला पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई। वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूर रंजीत कुमार नरकटियागंज निवासी है। लोगों का कहना है कि सराय स्टेशन पर फुट ओभर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोनों मजदूर क्रेन से नीचे गिर गये। इसमें एक मजदूर घायल हो गये जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल मजदूर को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम लाया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here