मुजफ्फरपुर में मां लंच पर बेटी का इंतजार कर रही थी और वह प्रेमी के साथ भाग गई

Date:

जिला अंतर्गत पारू थाना क्षेत्र के एक गांव से एक छात्रा के घर से भागने की जानकारी मिली है। घटना 11 जनवरी की है। वह गांव में ही ट्यूशन पढ़ने का बहाना करके घर से निकली और फिर नहीं लौटी। उसकी मां ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ में पुलिस को घर के मोबाइल में एजी-ओजी के नाम से सेव एक नंबर भी दी है। उन्हें शक है कि मोबाइल धारक ने ही शादी की नीयत से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। घटना से पहले छात्रा अक्सर उस नंबर पर बात करती थी।

Advertisement

ट्यूशन जाने का बनाया बहाना

पारू थाना पहुंची एक महिला ने आवेदन देकर अपनी बेटी के घर से भाग जाने की जानकारी दी है। उसमें उन्होंने बताया कि 11 जनवरी की सुबह उनकी बेटी ने गांव में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए जाने बात कही। इतना कहकर वह निकल गई। उस समय उन्हें किसी भी प्रकार का शक नहीं हुआ। उसके लिए दोपहर का खाना बनाकर वह उसके आने का इंतजार करने लगीं। इंतजार करते-करते दोपहर 12 और फिर एक बज गया। वह नहीं लौटी।

इसके बाद चिंता बढ़ने लगी। उन्होंने अपने स्वजनों को इसकी सूचना दी और छात्रा की खोज शुरू हुई। आसपास के रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया गया, लेकिन कहीं से कुछ भी सूचना नहीं मिल रही थी। आवेदन में महिला ने कहा कि गुजरते समय के साथ उनका दिल बैठा जा रहा था। मन में तरह-तरह के ख्यालात आ रहे थे। अनहोनी की आशंका हो रही थी। दिन के बाद शाम और फिर रात भी हो गई, लेकिन वह लड़की नहीं लौटी। जहां ट्यूशन पढ़ने के लिए जाने की बात उसने कही थी, वहां भी आदमी भेजा गया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।

Advertisement

बेटी के साथ अनहोनी की आशंका

बात बेटी के घर से चले जाने की थी। इज्जत का भी सवाल था। इसलिए एक-दो दिनों तक इंतजार किया, मगर इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। धीरे-धीरे गांव के लाेगों को भी इसकी जानकारी हो गई। पुलिस को दिए गए आवेदन में उन्होंने एक मोबाइल नंबर भी दिया है।

जिससे वह अक्सर देर तक बात किया करती थी। पीड़िता ने अाशंका प्रकट की कि उस मोबाइल नंबर धारक ने ही शादी की नीयत से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। गांव या फिर जिले से दूर ले गया होगा। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका भी प्रकट की है। थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Source

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related