Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में सनकी बेटे ने मां-बाप को मार डाला: रुपए नहीं देने पर गैस सिलेंडर से कूचकर अधमरा किया, फिर धारदार हथियार से दोनों का गला रेता

मुजफ्फरपुर में सनकी बेटे ने मां-बाप को मार डाला: रुपए नहीं देने पर गैस सिलेंडर से कूचकर अधमरा किया, फिर धारदार हथियार से दोनों का गला रेता

0
मुजफ्फरपुर में सनकी बेटे ने मां-बाप को मार डाला: रुपए नहीं देने पर गैस सिलेंडर से कूचकर अधमरा किया, फिर धारदार हथियार से दोनों का गला रेता

[ad_1]

मुजफ्फरपुर से पारू थाना क्षेत्र के खुटाहीं में एक सनकी बेटे ने अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। सनकी शनिवार सुबह माता-पिता से रुपए मांग रहा था। दोनों ने रुपए देने से मना कर दिया। इतनी सी बात पर सनकी दोनों को बेरहमी से पीटने लगा।

इसके बाद पहले गैस सिलेंडर से दोनों को कूच-कूचकर मारा, फिर अधमरे हालत में धारदार हथियार (दाब) से गला रेत डाला। यही नहीं उसने बीचबचाव करने गई अपनी भाभी की भी हत्या करने का प्रयास किया। लेकिन, वह बचकर भाग निकली।

उसकी भाभी ने शशोर मचाते हुए आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आरोपी बचकर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन, लोगों ने घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया, जिससे वह घर में ही कैद हो गया।

इस दिलदहला देने वाली घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मरने वालों की पहचान शंभू सहनी (70) व उसकी पत्नी शारदा देवी (65) सके रूप में हुई।

इधर, हत्यारोपी अजय सहनी घर के अंदर से लोगों को धमकी दे रहा था। अजय तीन भाइयों में मंझला है। उसके बड़े भाई संजय सहनी और छोटे भाई विजय सहनी की शादी हो गई है। अजय अविवाहित है।

घटना की सूचना पर पारू, देवरिया समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर गयी और अजय को हिरासत में ले लिए। इस दौरान भीड़ काफी उग्र हो गयी। अजय को पुलिस हिरासत से छीनने का प्रयास किया।

लेकिन, पुलिस बल अधिक होने के कारण लोगों की नहीं चली। घटना को लेकर गांव में काफी तनाव है। लोग आरोपी को ऑन स्पॉट सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने समझाकर सभी को शांत करा दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है।

घर के पास मौजूद लोग।

घर के पास मौजूद लोग।

मानसिक रूप से है बीमार

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अजय मानसिक रूप से बीमार है। उसका रांची के एक अस्पताल में इलाज भी हुआ था। हाल में वह इलाज करवाकर लौटा है। इसके बाद से हमेशा घरवालों से लड़ाई झगड़ा करता रहता था।

सभी को हत्या करने की धमकी भी देता था। उसका कहना था कि संपत्ति बेचकर उसे उसके हिस्से का रुपये दे दिया जाए। माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। वे लोग जान रहे थे कि पैसा लेकर वह बर्बाद कर देगा। उन्होंने संपत्ति बेचने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर भी वह काफी आक्रोशित था।

घर में पहले जमकर पीटा

आरोपी की भाभी ने बताया कि आज सुबह भी उसने रुपए मांगे थे। लेकिन, माता-पिता ने देने से मना कर दिया। इसके बाद वह काफी उग्र हो गया। दोनों को बेरहमी से पीटने लगे। हाथ मे जो सामान मिल रहा था। उसी से मारने लगता।

इसी दौरान उसकी नजर गैस सिलेंडर पर पड़ी। उसने सिलेंडर उठाया और माता-पिता को उससे कूचने लगा। जिससे दोनों अधमरे होकर जमीन पर गिर गए।

इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो धारदार हथियार उठा लिया और आराम से बैठकर दोनों का गला रेत दिया। SDPO राजेश शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here