Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में महिला को पहले जिंदा जलाया, फिर काट दिया: घरेलू हिंसा की शिकार हुई किरण; सास-ससुर और पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर में महिला को पहले जिंदा जलाया, फिर काट दिया: घरेलू हिंसा की शिकार हुई किरण; सास-ससुर और पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

0
मुजफ्फरपुर में महिला को पहले जिंदा जलाया, फिर काट दिया: घरेलू हिंसा की शिकार हुई किरण; सास-ससुर और पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

[ad_1]

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किरण देवी (28) घरेलू हिंसा का शिकार हुई है। ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पहले उसे जिंदा जलाया। लेकिन, वह नहीं मरी तो धारदार हथियार से उसे काट दिया। आननफानन में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना पर उसका भाई संजीत मायके से पहुंचा। उसने बहनोई राजेश और ससुर रामनन्दन साह समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि घर मे किचेन बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। 2008 में उसकी बहन की शादी हुई थी। तब से ही विवाद चल रहा था।

आज उसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गयी। पहले उसे जलाया गया। फिर धारदार हथियार से काटकर मार दिया। इधर, जानकारी मिलने पर अहियापुर थानेदार विजय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपी घटना के बाद से घर से फरार बताए गए हैं।

ब्लू टीशर्ट में मृतका का भाई व अन्य परिजन।

ब्लू टीशर्ट में मृतका का भाई व अन्य परिजन।

संजीत ने बताया कि उसका बहनोई दूसरे प्रदेश मेंं रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। उसकी बहन को दो बच्चे हैं। कई वर्षों से आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसकी बहन घर में किचेन बनवाना चाह रही थी। जिसका वे लोग विरोध कर रहे थे। रविवार रात भी उसकी बहन ने उसे कॉल किया था। कहा था कि कुछ इंकडी (घर बनाने वाला झाड़) दे देना।

किचेन बनवाना है। उसने कहा कि ठीक है जल्द ही लेकर आएंगे। आज उसके बहनोई ने कॉल किया और कहा कि तुम्हारी बहन को जला दिया है। इतना कहकर कॉल काट दिया। वह भागते हुए अपनी बहन के घर पहुंचा। जहां से SKMCH में भर्ती होने की बात पता लगी। लेकिन, जब वह हॉस्पिटल पहुंचा तो उसकी बहन मृत थी।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here