Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में मजदूर की गोली मारकर हत्या: बाइक में ठोकर लगने पर हुआ था विवाद, 2 अपराधियों ने जबड़े में मार दी गोली

मुजफ्फरपुर में मजदूर की गोली मारकर हत्या: बाइक में ठोकर लगने पर हुआ था विवाद, 2 अपराधियों ने जबड़े में मार दी गोली

0
मुजफ्फरपुर में मजदूर की गोली मारकर हत्या: बाइक में ठोकर लगने पर हुआ था विवाद, 2 अपराधियों ने जबड़े में मार दी गोली

[ad_1]

वारदात के बाद लोगों की भीड़।

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रामपुरमणि पंचायत अंतर्गत परशुराम पचदही गांव मे गुरुवार रात अपराधियों ने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार दो अपराधी भाग निकले। मृतक की पहचान स्थानीय मन्टुन राम (27) के रूप में हुई है।

वह मनरेगा में मजदूरी करता था। घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर थानेदार सरोज कुमार मौके पर पहुंचे।

लोगों को समझाकर शांत कराया। उचित और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोबारा चप्पल लेने गया तो मार दी गोली

स्थानीय ग्रामीण अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन मनरेगा में मजदूरी कर परिवार चलाता था। वह रात मे काम करके लौट रहा था। इसी दौरान उसके साइकिल से एक बाइक में टक्कर हो गयी। जिसे लेकर बाइक सवार और मन्टुन के बीच विवाद हुआ था। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार दो युवक भाग निकले।

लोगों ने उठाकर मन्टुन को घर पहुंचाया। वहां घरवालों ने तेल-मालिश किया तब वह होश में आया। इसके बाद उसे याद आया कि चप्पल तो घटनास्थल पर ही छूट गया। वह चप्पल लेने गया। तभी वहां पर बाइक सवार दोनो युवक मौजूद थे।

एक नए उसके जबड़े में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े। दोनो अपराधी भाग निकले। मन्टुन को इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं

घटना का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि वह रात को घर के बाहर खड़ा था। तभी बाइक से दो अपराधी आये। उससे कुछ बात की और मुंह मे पिस्टल सटाकर गोली मार दिया।

थानेदार का कहना है कि जितने लोग उतनी तरह की बातें सामने आ रही है। परिजन का बयान दर्ज होने के बाद ही सही कारण सामने आएगा।

बताया जा रहा है कि मन्टुन दो भाई व चार बहन था। दो बहन व एक भाई की शादी हो चुकी है। दो बहन अभी छोटी है। मृतक साधारण मजदूर था और मजदूरी कर के अपने परिवार के साथ रहता था।

 

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here