Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग में मारपीट और फायरिंग: लड़की पक्ष के लोगों ने की युवक की जमकर पिटाई, दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की

मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग में मारपीट और फायरिंग: लड़की पक्ष के लोगों ने की युवक की जमकर पिटाई, दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की

0
मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग में मारपीट और फायरिंग: लड़की पक्ष के लोगों ने की युवक की जमकर पिटाई, दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की

[ad_1]

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के रायपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। लड़की पक्ष के लोगों में कथित प्रेमी को रोक लिया। पहले उसकी जमकर पिटाई की।

इसके बाद उसे पिस्टल का भय दिखाकर हत्या की धमकी भी दी। इलाके में दहशत कायम करने के लिए फायरिंग भी की गई। घटना के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया।

यह हुई घटना

बताया जा रहा है लड़की सकरा इलाके की रहने वाली है। उसके परिजन को कहीं से जानकारी मिल गई कि रायपुर का भोला उनके घर की लड़की से प्रेम प्रसंग करता है। भोला किसी काम से घर से निकला था।

तभी रास्ते मे दो बाइक सवार युवक ने भोला को घेर लिया। उसकी पिटाई कर दी। भोला जान बचाकर वहां से भागने लगा। तभी बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। भोला रूक गया। आरोपियों ने उसपर पिस्टल तान दिया। लड़की से दूर रहने की बात कहते हुए जान से हाथ धोने की धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि पिस्टल की बट से उसके सर पर मारा जिससे उसका सिर फट गया। सिर फटने के कारण वह बेहोश हो गया। फायरिंग की आवाज पर लोग दौडे़। बाइक सवार युवक भाग निकले।

इधर, घटना की सूचना ग्रामीणों ने सकरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर भोला को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। थानेदार सरोज कुमार ने कहा कि- ‘पीड़ित युवक का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

इसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।’

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here