Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में पार्षद प्रत्याशी के पति रहस्यमयी तरीके से लापता: बाइक लेकर निकले थे बाजार, देर शाम तक लौटे नहीं…फोन भी स्विच ऑफ

मुजफ्फरपुर में पार्षद प्रत्याशी के पति रहस्यमयी तरीके से लापता: बाइक लेकर निकले थे बाजार, देर शाम तक लौटे नहीं…फोन भी स्विच ऑफ

0
मुजफ्फरपुर में पार्षद प्रत्याशी के पति रहस्यमयी तरीके से लापता: बाइक लेकर निकले थे बाजार, देर शाम तक लौटे नहीं…फोन भी स्विच ऑफ

[ad_1]

मुजफ्फरपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र के अतरदह स्थित वार्ड 31 के पार्षद सह प्रत्याशी रूपम कुमारी के पति जीवेश कुमार रहस्मयी तरीके से लापता हो गए। वे आज दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक से अपने एक साथी के साथ अघोरिया बाजार गए थे।

फिर उनका साथी लौटकर वहां से आ गया। वे बाइक से चले गए। इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो उठे। इस बीच परिजन ने उन्हे कई बार कॉल किया।

उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन अनहोनी की आशंका से दहशत में आ गए। जिवेश के मोबाइल पर कॉल किया। उनका नंबर लगातार स्विच ऑफ था। सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा को इसकी जानकारी दी गई।

वे रात को मामले की जांच करने रूपम कुमारी के घर पहुंचे। काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई। थानेदार ने घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है। उनके साथ जो गए थे। उनसे भी जानकारी ली जा रही है। वहीं घटना के बारे में निवर्तमान पार्षद रूपम कुमारी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। उनका रो-रोकर हाल बेहाल है।

आजतक कभी मोबाइल बंद नहीं हुआ

स्थानीय अमित कुमार ने बताया की ऐसा आजतक नहीं हुआ की उनका मोबाइल कभी बंद हुआ हो। किसी प्रकार की दुश्मन या विवाद से इंकार किया है।

कहा की वे इतने मिलनसार और जनता के प्रति जागरूक थे की उनका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। कहा की प्रशासन इसे गंभीरता से ले। सभी रास्तों को सील कर सघन जांच किया जाना चाहिए।

चुनाव प्रचार में थे व्यस्त

मुजफ्फरपुर शहर में 28 दिसंबर को नगर निकाय का चुनाव होना है। वे लगातार अपनी पत्नी के लिए जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार कर रहे थे। क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय हैं। उनकी छवि भी बहुत साफ सुथरी है।

चुनाव को लेकर वे काफी व्यस्त रह रहे थे। बहरहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अघोरिया बाजार और इसके आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। थानेदार का कहना है की मोबाइल का लास्ट कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा है। ताकि कुछ सुराग मिल सके।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here