Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में नशाखुरानी गिरोह का आतंक: 2 लोगों को निशाना बनाया, बेहोश करने के बाद सड़क किनारे फेंका

मुजफ्फरपुर में नशाखुरानी गिरोह का आतंक: 2 लोगों को निशाना बनाया, बेहोश करने के बाद सड़क किनारे फेंका

0
मुजफ्फरपुर में नशाखुरानी गिरोह का आतंक: 2 लोगों को निशाना बनाया, बेहोश करने के बाद सड़क किनारे फेंका

[ad_1]

बेहोशी की हालत में अधेड़।

मुजफ्फरपुर जिले में नशाखुरानी गिरोह के शातिर सदस्य काफी सक्रिय हो गए है। ताजा मामला जिले के मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी का है।

यहां दो लोगो को गिरोह के शातिरों ने अपना निशाना बनाया है। दोनों को अलग अलग जगहों पर सड़क किनारे फेंका गया है। दोनों ऑटो में सवार थे।

गिरोह के शातिरों ने दोनों को अपना शिकार बनाया है। दोनों को बेहोशी की हालत में देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वही, लोगो ने मामले की सूचना पानापुर ओपी पुलिस को दिया।

सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेहोशी के हालत में बरामद किया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस दोनों की पहचान करने में जुट गई है। ताकि, उसके परिजनों से संपर्क साधा जा सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों व्यक्ति ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान गिरोह के शातिरों ने दोनों को अपना शिकार बनाया है। उसके बाद उसके पास से रुपए और कीमती सामान ले उड़े।

इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी होने पर दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। छानबीन की जा रही है। पीड़ितों के होश में आने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here