Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में इंडियन बैंक में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास: 10 घंटे तक दीवार तोड़ता रहा शातिर, पुलिस पहुंची तो ट्रंक में आधा घण्टा रहा बंद

मुजफ्फरपुर में इंडियन बैंक में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास: 10 घंटे तक दीवार तोड़ता रहा शातिर, पुलिस पहुंची तो ट्रंक में आधा घण्टा रहा बंद

0
मुजफ्फरपुर में इंडियन बैंक में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास: 10 घंटे तक दीवार तोड़ता रहा शातिर, पुलिस पहुंची तो ट्रंक में आधा घण्टा रहा बंद

[ad_1]

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी बाजार स्थित इंडियन बैंक की शाखा में घुसकर एक शातिर ने लूटपाट का प्रयास किया। वह देर रात करीब दो बजे बैंक के पीछे वाली दीवार को तोड़कर अंदर घुसा था। इसके बाद रिकॉर्ड रूम में स्टैंड फैन लगाकर सेफ रूम में जाने वाली दीवार को तोड़ने लगा। इसी दौरान रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने आहट सुनी। पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर कुढ़नी और फकुली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रिल खोलकर अंदर गई। इस बीच वह शातिर एक ट्रंक में बंद हो गया। पुलिस आधे घन्टे तक उसे खोजती रही। तब जाकर वह ट्रंक में बंद मिला। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस जब उसे लेकर बाहर निकल रही थी तो भीड़ ने उसपर हमला करने की कोशिश की। लोग उस शातिर को ऑन स्पॉट सबक सिखाना चाह रहे थे। कड़ी मशक्कत के बाद शातिर को पुलिस वाहन में बैठकर थाना ले गई।

गिरफ्तार शातिर।

गिरफ्तार शातिर।

पुलिस के साथ खूब उठापटक
पकड़े जाने के दौरान उसने भागने का भरसक प्रयास किया। पुलिस के साथ खूब उठापटक किया। जब उसे कोई चाल नहीं दिखा तो खुद का गला दबाकर जान देने की कोशिश करने लगा। किसी तरह पुलिस ने उसे काबू में किया।

इसमें उसका सिर भी फट गया। घटना की जानकारी मिलने पर DSP वेस्ट अभिषेक आनन्द मौके पर पहुंचे। शातिर से पूछताछ की। लेकिन, वह कुछ नहीं बता रहा था। प्रारंभिक जांच में वह आसपास के इलाके का रहने वाला बताया गया है।

पूरी तैयारी से आया था शातिर

शातिर के पास से ड्रिल मशीन, कटर, हथौड़ा समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस का कहना है यह एक सोची समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम देने आया था। उसे पता था कि रविवार का दिन होने के कारण बैंक बन्द रहेगा।

पुलिस भी जांच करने नहीं आएगी। इसलिए वह आराम से पंखा लगाकर दीवार काट रहा था। उसे सुबह होने का पता भी नहीं लगा। वह आराम से बैठकर सेफ रूम का दीवार तोड़ रहा था।

जांच में जुटी पुलिस।

जांच में जुटी पुलिस।

CCTV से लगा था पता

बैंक का CCTV ब्रांच मैनेजर यासुफ़ अहमद के मोबाइल से कनेक्ट था। उन्होंने चेक किया तो देखा कि एक शातिर बैंक के अंदर घुसा हुआ है। उन्होंने भी थाना को सूचित किया। तबतक स्थानीय लोग घटना की जानकारी पुलिस को दे चुके थे। ब्रांच मैनेजर सिवान में हैं। बैंककर्मी ने बताया कि मैनेजर के आने के बाद ही सेफ में कितना कैश था।

इसका पता लगेगा। फिलहाल बैंक के दीवार को दुरुस्त किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और चौकिदार की तैनाती कर दी गयी है। अपराधी से पूछताछ कर सत्यापन में पुलिस जुटी हुई है।

स्थानीय लाइनर की भी संलिप्तता

पुलिस जांच में पता लगा कि स्थानीय किसी ने लाइनर का काम किया है। जिसने शातिर को बैंक के बारे में जानकारी दी और उसे भीतर घुसने में मदद किया। हालांकि वह अभी अकेले इस साजिश में शामिल होने की बात बता रहा है। इसका सत्यापन करने के लिए उसके पास से मिले एक मोबाइल का CDR और कॉल डिटेल्स खंगाला जा रहा है।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here