Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी: सकरा और मीनापुर में घटना, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी

मुजफ्फरपुर में अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी: सकरा और मीनापुर में घटना, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी

0
मुजफ्फरपुर में अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी: सकरा और मीनापुर में घटना, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी

[ad_1]

अस्पताल में भर्ती घायल।

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी और हिंसक झड़प की घटना घटी। इसमे आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। एक घटना मीनापुर में तो दूसरी सकरा में घटी। जख्मी का इलाज SKMCH में चल रहा है। दोनो जगहों पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस निगरानी कर रही है।

बताया गया कि सकरा थाना क्षेत्र के विधिपुर गांव में मोहम्मद कुद्दुस ने मोहम्मद शमशुल को चाकू से वार कर घायल कर दिया। उसके शरीर पर 10 जगहों पर चाकू से वार किया गया। चेहरा और सिर पर भी गहरा जख्म हो गया है। उसे सकरा PHC में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल रेफर कर दिया गया।

स्थानीय सरपंच अरविंद कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व दोनो के बीच जलावन रखने को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर पंचायत भी हुई। जिसमें दोनों पक्ष को समझाकर मामले को सलटा लिया गया था। शुक्रवार को उसी मामले को लेकर शमशुल बात करने गया था। तभी कुद्दुस ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर उसे जख्मी कर दिया।

आसपास के लोग जब घटना देखकर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकला। थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

इधर, मीनापुर में एक दिन पूर्व हुए वार्ड सचिव के चुनाव के बाद ही दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनो पक्ष आमने सामने हो गए। जिसके बाद जमकर चाकूबाजी हुई। इसमे कई लोग जख्मी हुए हैं।

लेकिन, कोई भी कुछ बताने से इंकार कर रहा है। पुलिस मामले की जांच अपने स्तर से कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here