Home Muzaffarpur पैसे के विवाद में पति-पत्नी में हुई थी चाकूबाजी: मुजफ्फरपुर में झगड़े के बाद युवक ने पत्नी पर किया वार, फिर की आत्महत्या

पैसे के विवाद में पति-पत्नी में हुई थी चाकूबाजी: मुजफ्फरपुर में झगड़े के बाद युवक ने पत्नी पर किया वार, फिर की आत्महत्या

0
पैसे के विवाद में पति-पत्नी में हुई थी चाकूबाजी: मुजफ्फरपुर में झगड़े के बाद युवक ने पत्नी पर किया वार, फिर की आत्महत्या

[ad_1]

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्तिथ काली कोठी गली नंबर दो में पैसो के विवाद में पति और पत्नी के बीच चाकूबाजी हुई थी। झगड़ा बढ़ने पर पति बादल कपूर ने गुस्से में आकर पहले पत्नी पर चाकू से हमला किया।

फिर अपने आप को गर्दन व सीने पर चाकू से गोद कर आत्महत्या कर ली। जख्मी पत्नी की दूसरे दिन भी हालत गंभीर रही। जिसके कारण नगर थाने की पुलिस घायल पिंकी देवी का दूसरे दिन भी बयान दर्ज नहीं कर सकी।

घटना को लेकर मकान मालकिन इंदु देवी ने बताया की बीते कई वर्षों से दोनों उनके यहां किराए पर रहते है। वे शाम को घर पर थी। इसी दौरान बादल के घर में झगड़ा हो रहा था। शोर ज्यादा होने पर समझाने गई थी। लेकिन, वे लोग नही सुने। बताई की बादल अपने भाई से पैसे को लेकर लड़ रहा था। फिर, पत्नी से भी झगड़ा करने लगा। उनकी बेटी भागकर मेरे पास आ गई। इसी बीच चाकूबाजी हो गई। बादल ने पत्नी पर हमला कर दिया। फिर, खुदको भी चाकू मार ली।

कमरे से लेकर किचन तक खून पसरा हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दिया था। सूचना पर पहुँची नगर थाना की पुलिस ने पति को उठाकर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वही पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौके से पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है। वही, एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही, हत्या और आत्महत्या की बिंदु पर भी जांच कर रही है।

बताते चले की मृतक बादल मूल रूप से जवाहरलाल रोड का रहने वाला था। वर्तमान में वह अपने पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ काली कोठी मोहल्ले में पिछले दो साल से अशोक कुमार के मकान में किराए पर रह रहा था। वह पूर्व में ऑटो ढाला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बच्चों में एक 15 साल का लड़का व 11 साल की एक लड़की है।

मृतक के पिता दयानंद कपूर ने बताया कि बादल की शादी वर्ष 2006 में पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। पिछले छह साल से वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ परिवार से अलग रह रहा था। पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि बच्चों के डांटने को लेकर छोटा-मोटा विवाद हुआ था।

इस बात पर वह गुस्सा होकर अपने आप को काटने लगा। बीच बचाव करने पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद पति अपने आप को चाकू से शरीर के कई जगहों पर गोद लिया था।

 

खबरें और भी हैं…muzaffarpurwala.com

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here