Home Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत: आक्रोशितों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, पुलिस से भी हुई नोकझोंक

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत: आक्रोशितों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, पुलिस से भी हुई नोकझोंक

0
मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत: आक्रोशितों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, पुलिस से भी हुई नोकझोंक

[ad_1]

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत।

मुज़फ़्फ़रपुर-दरभंगा NH57 पर तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला। गायघाट थानां क्षेत्र के केवटसा के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।

इधर, घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH57 को जाम कर दिया।

सूचना पर पहुचीं स्थानीय पुलिस के साथ भी आक्रोशितों की नोकझोंक हुई। हालांकि मुआवजा के आश्वासन पर लोगो ने जाम समाप्त कर दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत महिला की पहचान स्वर्गीय मोडल मंडल की पत्नी केश देवी (65) के रूप में हुई है। थानेदार नरेंद्र कुमार ने कहा कि परिजन के बयान पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

परिजन गोलू ने बताया कि महिला काम के सिलसिले में निकली थी। इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान उसे एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।

इससे आक्रोशित होकर लीगों ने शाम में सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर दिन यहां सड़क हादसे होते रहते हैं। पुलिस प्रशसन से कई बार इसपर लगाम लगाने की मांग की गई। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई।

 

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here