Home Bihar Video: पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बहाने सुशील मोदी के निशाने पर CM Nitish, मोतिहारी में BJP नेताओं का जमावड़ा

Video: पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बहाने सुशील मोदी के निशाने पर CM Nitish, मोतिहारी में BJP नेताओं का जमावड़ा

0
Video: पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बहाने सुशील मोदी के निशाने पर CM Nitish, मोतिहारी में BJP नेताओं का जमावड़ा

[ad_1]

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण का पिपरा कोठी किसानों के तीर्थस्थली के रूप में विख्यात है। यहां तीन दिन दिवसीय कृषि विकास और पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्य सभा सदस्य सुशील मोदी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किया। उद्घाटन से पहले नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पाजंलि की। साथ ही देश के विभिन्न इलाके से पहुंचे किसानों और वैज्ञानिकों के स्टॉल को देखा। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और पूर्व विधि मंत्री प्रमोद कुमार मौजूद रहे। समारोह में दो हजार से अधिक किसानों ने भाग लिया।

इस मौके पर सुशील मोदी के निशाने पर सीएम नीतीश रहे। नीतीश कुमार के कृषि नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनकी ही सरकार के पूर्व कृषि मंत्री ने सरकार की नीतियों का खुलासा कर दिया। जिस कारण उन्हें मंत्रिमंडल से हटाना पड़ा। कुछ ही दिन पहले बिहार के कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह ने कृषि विभाग पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। जिसमें सवाल खड़ा किया है कि बिहार के कृषि रोड मैप में तीन लाख करोड़ रूपए खर्च हुए है और अनाज का उत्पादन एक लाख मीट्रिक टन कैसे घट गया। इसका जबाव मुख्यमंत्री को देना होगा।

साथ ही सुशील मोदी ने मोतिहारी के महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के जमीन नहीं मिलने और वर्षों से किराये के मकान में चलने पर सरकार पर सवाल खड़ा किया। साथ ही विश्वविद्यालय के लिए शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि जमीन मिलने पर संस्थान की अपनी भवन होगी और बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सकेगा।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किसानों को नसीहत देते हुए कहा कि भले ही लोग पहले किसानों को भगवान का रूप मानते थे, मगर अब किसान भगवान बनने के चक्कर में न पड़े और अपने को व्यवसायी बनाएं। पारंपरिक खेती को छोड़ कर नगदी खेती की ओर ध्यान दें। तभी किसानों की आमदनी बढ़ सकती है। कार्यक्रम के समाप्ति के बाद जिले में संचालित हो रहे किसानों के ग्रामस्तरीय संगठनों FPO के बीच आलू के चिप्स काटने की मशीन वितरित किया गया। ताकि किसानों की आमदनी बढ़ सके। वहीं, लॉटरी के माध्यम से एक किसान को गीर नस्ल की एक गाय दी गई, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जाती है।

रिपोर्ट- आभा सिन्हा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here