Home Bihar Union Budget 2023: पटना मेट्रो को मिलेगा 4 हजार 700 करोड़, सेंट्रल टैक्स में Bihar की हिस्सेदारी बढ़कर 1 लाख 7 हजार करोड़

Union Budget 2023: पटना मेट्रो को मिलेगा 4 हजार 700 करोड़, सेंट्रल टैक्स में Bihar की हिस्सेदारी बढ़कर 1 लाख 7 हजार करोड़

0
Union Budget 2023: पटना मेट्रो को मिलेगा 4 हजार 700 करोड़, सेंट्रल टैक्स में Bihar की हिस्सेदारी बढ़कर 1 लाख 7 हजार करोड़

[ad_1]

नील कमल, पटना: बिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मोदी सरकार की बजट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित है। उन्होंने ये भी कहा कि बजट कटौती से संबंधित मुख्यमंत्री का वक्तव्य राजीनीतिक खुन्नस से प्रेरित है। तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि इस बजट से बिहार को आर्थिक तौर पर क्या फायदा मिलने वाला है। उसको सिलसिलेवार उन्होंने गिनाया।

बिहार को कुल 1 लाख 7 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व वित्त मंत्री का कहना है कि बजट प्रावधान के अनुसार केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी में बढ़ोत्तरी की गई है। बजट में की गई बढ़ोत्तरी से बिहार को कुल 1 लाख 7 हजार करोड़ की प्राप्ति होगी। जो पिछले साल की तुलना में 25 हजार करोड़ अधिक है। उन्होंने कहा कि ब्याज मुक्त ऋण के तौर पर बिहार को 13 हजार करोड़ का कर्ज मिलेगा। जिसे 50 साल में चुकाना होगा। ये राशि पिछले वर्ष की तुलना में 5 हजार करोड़ अधिक है।

केंद्र से पटना मेट्रो को मिलेंगे 4700 करोड़ रुपए

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बजट में देश के आकांक्षी जिलों और प्रखंडों के लिए विशेष प्रावधान किया है। इसका लाभ बिहार के 13 आकांक्षी जिलों और 61 आकांक्षी प्रखंडों को मिलेगा। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बजट में पीएम आवास योजना के लिए 79 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे बिहार को 10 हजार करोड़ मिलेंगे।

Nitish पर Ravishankar का ‘डेटा वार’, एक-एक कर गिना दी बजट से Bihar को क्या मिला, जानिए
बजट में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान में से पटना मेट्रो को 4700 करोड़ रुपए मिलेंगे। उसी प्रकार कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि कोर क्षेत्र के बजट में बढ़ोत्तरी का भरपूर लाभ बिहार को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी शहरी निकायों को (पटना छोड़ कर) 10 हजार करोड़ के अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड से विशेष सहायता राशि मिलेगी। इन सभी लाभों को राजनीतिक पूर्वाग्रह की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नजरअंदाज कर अपनी खुन्नस निकाल रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here