Home Bihar Siwan News: पिता की मौत के सदमे में लड़की ने छत से लगायी छलांग, एक साथ निकली बाप-बेटी की अर्थी

Siwan News: पिता की मौत के सदमे में लड़की ने छत से लगायी छलांग, एक साथ निकली बाप-बेटी की अर्थी

0
Siwan News: पिता की मौत के सदमे में लड़की ने छत से लगायी छलांग, एक साथ निकली बाप-बेटी की अर्थी

[ad_1]

दीनबंधु सिंह, सिवान: बिहार के सिवान जिले में पिता की मौत से दुखी एक बेटी ने छत से छलांग लगा दी। आनन-फानन में लड़की को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। इसके बाद पिता-पुत्री की अर्थी एक साथ गांव ने निकली तो सबकी आंखें नम हो गईं। दोनों का अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर एक साथ किया गया।

पिता की मौत के सदमे में बेटी ने छत से लगा दी छलांग
मामला सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सोनापिर गांव का है। यहां एक साथ पिता और पुत्री की अर्थी निकली। दरअसल गांव के रिटायर्ड शिक्षक नंद सिंह की शुक्रवार की रात हार्टअटैक से मौत हो गई। पिता की मौत के सदमे को उनकी इकलौती बेटी गुड़िया (25) बर्दाश्त नहीं कर सकी। बताया जा रहा है कि शनिवार को गुड़िया ने घर की छत से छलांग लगा कर खुदकुशी कर ली। जिसने भी इस दृश्य को देखा उसकी आंखें नम हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
बेटी के शव को कंधे पर रखकर 10 KM चला पिता, वीडियो हुआ वायरल तो हरकत में आए स्वास्थ्य मंत्री
बेटे बाहर रहते और मां-पिता की सेवा करती थी बेटी
रिटायर्ड शिक्षक नंद सिंह को दो बेटे और एक बेटी गुड़िया थी। दोनों बेटे बाहर रहते थे। जबकि बेटी गुड़िया गांव में बीमार मां और पिता की सेवा करती थी। पिता की मौत के बाद ग्रामीण बेटों के आने का इंतजार कर रहे थे। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच बेटी गुड़िया छत पर चली गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता उसने वहां से छलांग लगा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में पिता और पुत्री का एक ही साथ अंतिम संस्कार किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here