
[ad_1]
वाहन की ठोकर से एक की मौत
इधर, रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रीगा -परसौनी पथ में पंछोर गांव के समीप से अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने एसआई सत्यनारायण राम को मौके पर भेजकर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। एसआई सत्यनारायण राम ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक बुरी तरह घायल हुआ था। शरीर से काफी खून निकल चुका था। पुलिस द्वारा उसे उसी समय अस्पताल ले जाया जा रहा था कि ने युवक रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक कुछ बताने की स्थिति में भी नहीं था।
मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर पंचायत के बुधवापुर गांव निवासी सकलदेव राउत के पुत्र त्रिदेव कुमार के रूप में हुई है। त्रिदेव कुमार कुशमारी गांव निवासी अपने मामा जय किशोर राउत के यहां से लौट रहा था। लौटने के क्रम में यह घटना घटी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
[ad_2]
Source link