Home Bihar Purnia News: प्रेम जाल में फंस कर तीन बार बिकी युवती, जबरन कराया जाता था देह व्यापार

Purnia News: प्रेम जाल में फंस कर तीन बार बिकी युवती, जबरन कराया जाता था देह व्यापार

0
Purnia News: प्रेम जाल में फंस कर तीन बार बिकी युवती, जबरन कराया जाता था देह व्यापार

[ad_1]

नमिता कुमारी, पूर्णिया: आज के दौर में अधिकांश लड़कियां बिना कुछ सोचे समझे अपने प्रेमी को दिल दे बैठती हैं। लेकिन कभी-कभी ये फैसला उनके लिए खतरनाक साबित हो जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को प्रेम जाल में फंसा कर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पूर्णिया के रौटा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया से पुलिस ने सकुशल युवती को बरामद कर लिया है। युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी।


3 साल पहले एक लड़के ने दिल्ली ले जाकर बेच दिया
पीड़िता ने बताया कि वह एक लड़का से प्रेम करती थी। 3 साल पहले उस लड़का ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर बहान से दिल्ली ले गया। दिल्ली ले जाने के कुछ दिन उसे दिल्ली में बेच दिया, जहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। इसके बाद उसे पंजीपाड़ा रेड लाइट एरिया लाया गया। वहां भी उससे धंधा कराया जाता था। फिर वहां से तमन्ना नाम की एक धंधेबाज ने खरीद कर उसे रौटा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। यहां भी उससे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। मना करने पर उसे मारा पीटा जाता था।

पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर रही है: एसडीपीओ
जब इसकी सूचना बायसी के एसडीपीओ आदित्य कुमार को मिली तो उसने टीम गठित कर कई थाने की पुलिस और महिला पुलिस के नेतृत्व में रोटा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में छापामारी की, जहां से पीड़ित युवती को बरामद कर लिया गया। प्रशिक्षु डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि संचालिका तमन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर रही है। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here