Home Bihar ‘Nitish के PM बनाने से अच्छा देश में लगे राष्ट्रपति शासन’, Bihar पर सुधाकर तो केंद्र पर बरसे टिकैत, Watch Video

‘Nitish के PM बनाने से अच्छा देश में लगे राष्ट्रपति शासन’, Bihar पर सुधाकर तो केंद्र पर बरसे टिकैत, Watch Video

0
‘Nitish के PM बनाने से अच्छा देश में लगे राष्ट्रपति शासन’, Bihar पर सुधाकर तो केंद्र पर बरसे टिकैत, Watch Video

[ad_1]

कैमूर: किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में शुरू हुआ आंदोलन कैमूर पहुंचा। नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह भी समर्थन किया। एक बार फिर सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी का मॉडिफाइड वर्जन बताया। सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने से बेहतर है कि देश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए। किसान महापंचायत के जरिए बिहार में बड़े किसान आंदोलन की शुरुआत हुई। ट्रैक्टर मार्च निकाल कर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। सुधाकर सिंह ने कहा कि जब भी नीतीश कुमार को पलटी मारना होता है, तो विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर पटना से दिल्ली और दिल्ली से पटना करने लगते हैं। बिहार में सिर्फ पटना से लेकर नालंदा तक ही विकास के काम हो रहे हैं। सरकार को बिहार के दूसरे जिलों से कोई मतलब नहीं है। वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में जब विपक्ष कमजोर होता है तो तानाशाह पैदा होता है और तानाशाह पैदा हो चुका है।

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here