Home Bihar Kaimur Accident News : तेज रफ्तार बाइक ने महिलाओं को कुचला, हादसे में 3 की मौत, 10 घायल

Kaimur Accident News : तेज रफ्तार बाइक ने महिलाओं को कुचला, हादसे में 3 की मौत, 10 घायल

0
Kaimur Accident News : तेज रफ्तार बाइक ने महिलाओं को कुचला, हादसे में 3 की मौत, 10 घायल

[ad_1]

प्रमोद कुमार, कैमूर : बिहार के कैमूर में बड़ा हादसा सामने आया जब एक तेज रफ्तार बाइक ने 10 से ज्यादा महिलाओं को रौंद दिया। इस हादसे में तीन महिलाओं का जान चली गई, 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना चांद थाना इलाके के टकटहिया बाबा के पास की है। बताया जा रहा कि मसूर काटने जा रही ये महिलाएं रोड क्रॉस कर रही थीं इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने इन्हें टक्कर मारी और फिर पलट गई।

फसल काटने खेत पर जा रही थीं महिलाएं, तभी हुआ हादसा
चांद थाना इलाके में रविवार सुबह जैसे ही ये मामला सामने आया वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल हुई महिलाओं को तुरंत ही चांद पीएचसी लाया गया। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा कि ये महिलाएं मसूर काटने के लिए उत्तर प्रदेश के नीबी गांव जा रही थीं। तभी पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया और रौंदते हुए पलट गया। बाइक पर दो लोग सवार थे।

Chapra Accident News : तेज रफ्तार ट्रक ने महिलाओं को रौंदा, 3 की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली
बाइक सवार दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत ही सभी घायलों को चांद पीएचसी पहुंचाया गया। वहां शुरुआती जांच में पहले एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया फिर दो महिलाओं को गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में रेफर किया गया। हालांकि, तब तक देर हो गई दो और महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Begusarai News : पुलिस गाड़ी में बस ने मारी टक्कर…हादसे में होमगार्ड जवान की मौत, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 घायल

परिजनों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग
इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया। वहीं गिरफ्तार दोनों युवक को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस बीच परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

732

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here