Home Bihar JDU Membership Campaign : नीतीश ने आरसीपी को कराया ‘लक्ष्मण रेखा’ का अहसास, ललन सिंह की मर्जी के बगैर पत्ता नहीं हिलेगा

JDU Membership Campaign : नीतीश ने आरसीपी को कराया ‘लक्ष्मण रेखा’ का अहसास, ललन सिंह की मर्जी के बगैर पत्ता नहीं हिलेगा

0
JDU Membership Campaign : नीतीश ने आरसीपी को कराया ‘लक्ष्मण रेखा’ का अहसास, ललन सिंह की मर्जी के बगैर पत्ता नहीं हिलेगा

[ad_1]

पटना : बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) के दो दिग्गजों राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (आरसीपी सिंह) के बीच चल रही तनातनी अब शांत पड़ने की उम्मीद है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पार्टी में किसी प्रकार के विवाद से इंकार करते हुए इशारों ही इशारों में आरसीपी सिंह को उनकी लक्ष्मण रेखा का भी एहसास करा दिया। ये पूरा विवाद सदस्यता अभियान (जदयू सदस्यता अभियान) को लेकर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि पार्टी में सदस्यता अभियान अध्यक्ष के आदेश से ही चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से मुलाकात भी की थी। दरअसल, ये पूरा मामला सदस्यता अभियान से जुड़ा हुआ है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने करीब एक सप्ताह पहले ये घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन यानी एक मार्च से पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

आरसीपी सिंह के सदस्यता अभियान वाले बयान पर जब ललन सिंह से पूछा गया तब उन्होंने इसकी जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें सदस्यता अभियान का पता नहीं। इसके बाद जदयू के दो बडे नेताओं के बीच गतिरोध सार्वजनिक हो गया।

इस बाबत शनिवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया तब उन्होंने पार्टी में किसी प्रकार के विवाद से इंकार किया। उन्होंने कहा कि ललन सिंह और आरसीपी सिंह सभी एकजुट हैं। यदि कोई सोच रहा है कि ललन सिंह और आरसीपीसी में कोई बात है, तो ये उसका भ्रम है। ऐसी कोई बात नहीं है। ये लोगों की गलतफहमी है। इन दोनों नेताओं में इधर-उधर कुछ भी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत लोग बहुत तरह की भाषा बोलते हैं, इसलिए इसमें कोई बात ही नहीं है। इस दौरान उन्होंने यह भी कह दिया कि पार्टी के अंदर किसी तरह का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष की मर्जी के बगैर नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान अपने समय से चलेगा। सदस्यता अभियान तीन साल में चलाया जाता है, जिसमें अभी कुछ समय है। जब समय आएगा उसके बाद उसकी शुरुआत होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here