Home Bihar Holi Special Train: दिल्ली के आनंद विहार से नालंदा के राजगीर तक हफ्ते में दो दिन चलेगी ट्रेन, जानें शेड्यूल

Holi Special Train: दिल्ली के आनंद विहार से नालंदा के राजगीर तक हफ्ते में दो दिन चलेगी ट्रेन, जानें शेड्यूल

0
Holi Special Train: दिल्ली के आनंद विहार से नालंदा के राजगीर तक हफ्ते में दो दिन चलेगी ट्रेन, जानें शेड्यूल

[ad_1]

रिपोर्ट : मो. महमूद आलम

नालंदा. नालंदावासियों के लिए एक अच्छी खबर है. होली के अवसर पर रेलवे द्वारा पहली बार राजगीर से दिल्ली जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से नालंदा के राजगीर तक चलेगी. इसके लिए 1 जोड़ी रेलगाड़ियां दी जाएंगी.

ट्रेन संख्या 03251 राजगीर-आनंद विहार सुपरफास्ट होली स्पेशल 10 मार्च से 24 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को राजगीर से 8:00 बजे प्रस्थान करेगी, जो विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 3:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 03252 आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 11 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को आनंद विहार से 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन 07:30 बजे राजगीर पहुंचेगी.

अप और डाउन दिशा में यह ट्रेन नालंदा के बिहार शरीफ में रुकते हुए बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशन होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी.

बता दें कि नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंड पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए दिल्ली जाते हैं. इनमें से ज्यादातर लोग पर्व-त्योहार, शादी ब्याह के मौके पर गांव लौटते हैं. इसीलिए होली, छठ, दीपावली, ईद के मौके पर ट्रेनों में अक्सर बड़ी भीड़ होती है. अक्सर इन खास मौकों पर टिकट की मारामारी हो जाती है. मुसाफिरों की इस समस्या को समझते हुए रेलवे ने आनंद विहार से नालंदा तक के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

पहले प्रकाशित : 28 फरवरी, 2023, 06:56 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here