Home Bihar Darbhanga News : DMCH में प्रसूता की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

Darbhanga News : DMCH में प्रसूता की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

0
Darbhanga News : DMCH में प्रसूता की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

[ad_1]

दरभंगा : डीएमसीएच के गायनी वार्ड में एक प्रसूता की मौत ( डीएमसीएच में गर्भवती महिला की मौत ) के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजन महिला के इलाज में कोताही का आरोप लगाकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से भिड़ गए और उनके साथ धक्कामुक्की की। परिजन मारपीट पर उतारू थे, जिसे देखते हुए डॉक्टर किसी तरह जान बचा कर वहां से निकले। इसके बाद अस्पताल काफी देर तक रणक्षेत्र बना रहा। अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। इसके बाद अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। मृतक महिला चांदनी कुमारी शहर के सैदनगर बाकरगंज की निवासी थी। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर चिकित्सकों पर कार्रवाई की बात भी कही है।

मृत महिला चांदनी कुमारी के पति राहुल कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी ने आज सुबह एक बच्चे को जन्म दिया था। उसे शुक्रवार को गायनी वार्ड में भर्ती कराया गया था। बच्चे के जन्म के बाद उसकी स्थिति ठीक थी। वे पत्नी को छोड़कर थोड़ी देर के लिए घर गए थे। इसी दौरान फोन आया कि उनकी पत्नी की मौत हो गई है। वे भागे-भागे लौट कर अस्पताल आए। उन्होंने कहा कि उनका नवजात बच्चा और दूसरा बेटा दोनों अनाथ हो गए। उन्होंने डॉक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मरीजों का इलाज करने सीनियर डॉक्टर नहीं आते हैं। जूनियर डॉक्टरों के भरोसे अस्पताल चलता है। उन्होंने कहा कि वे जिम्मेवार डॉक्टरों पर केस करेंगे। उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।
उत्तर बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज ठप होने की आशंका, वजह हैरान करने वाली है
वहीं, डीएमसीएच अधीक्षक डॉ हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि गायनी वार्ड में एक महिला मरीज की मौत हो गई है। उसका ऑपरेशन से बच्चा हुआ था। उन्होंने कहा कि मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here