
[ad_1]
12:13 अपराह्न, 21-मार्च-2023
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
11:54 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2023
BSEB Bihar 12th Result Live नतीजों पर बड़ा अपडेट
बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट जारी करने की समय की घोषणा कर दी है। बस थोडी ही देर में परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे।
10:55 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2023
मैट्रिक / इंटर का रिजल्ट 2023
बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बीएसईबी बिहार बोर्ड 2023 कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 फरवरी को शुरू हुआ, और पांच मार्च को समाप्त हुआ। जबकि, बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक मार्च से शुरू हुआ और 12 मार्च तक पूरा कर लिया गया।
10:38 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2023
बीएसईबी परिणाम 2023
बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बीएसईबी बिहार बोर्ड 2023 कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 फरवरी को शुरू हुआ, और पांच मार्च को समाप्त हुआ।
10:18 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2023
BSEB Inter Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट पासिंग क्राइटेरिया
बिहार बोर्ड प्रत्येक 100 अंकों के लिए एक-एक पेपर कुल 500 अंक के आयोजित करता है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 को उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को भाषा विषयों को छोड़कर प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जिनमें 30 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक हैं।
09:58 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2023
बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक / इंटर परिणाम 2023
बिहार में बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब लाखों छात्र अपने परीक्षा परिणाम की बाट जोह रहे हैं। ऐसे में बिहार बोर्ड में पदस्थ सूत्रों के अनुसार, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटर) बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।
09:38 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2023
12वीं रिजल्ट 2023 बिहार बोर्ड
बीएसईबी परिणाम, पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम आदि की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए, बीएसईबी शीर्ष दस रैंक धारकों का सत्यापन भी करता है।
09:17 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2023
Bihar Board Results बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023
बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in और secondary.biharboardonline.com है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के द्वारा इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।
09:03 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2023
Bihar Board Inter Result Update: BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द
बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर BSEB की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द आयोजित की जाएगी। इसमें बिहार के शिक्षा मंत्री भी शिरकत कर सकते हैं। इसी पत्रकार वार्ता के माध्यम से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जाएगी।
08:44 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2023
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लाइव
बिहार बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 के लिए किसी विशेष तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि रिजल्ट एक-दो दिन में जारी किया जा सकता है। क्योंकि बीते सालों में भी बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12वीं के लिए मार्च माह में ही घोषित किया जाता रहा है।
08:22 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2023
Bihar Board Result 2023 बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षाओं के ऑब्जेक्टिव पार्ट के स्व-मूल्यांकन के लिए बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) ने तीन मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी जारी की थी।
08:22 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2023
Bihar Board Result Soon बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट
बीएसईबी इंटर मीडिएट रिजल्ट यानी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2023 का परिणाम के लिए पंजीकृत 13 लाख से अधिक छात्रों द्वारा इंतजार किया जा रहा है। बीएसईबी 12वीं परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर घोषित किया जाएगा।
07:57 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2023
BSEB Bihar 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म, थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड रिजल्ट लाइव: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल यानी सोमवार को भी नहीं जारी किया गया। लाखों छात्र इशका बेसब्री से इंतजार करते रह गए। अब उन्हें उम्मीद है कि आज यानी मंगलवार को बीएसईबी की ओर से रिजल्ट जारी करने को लेकर तारीख और समय की घोषणा कर दी जाएगी।
[ad_2]
Source link