Home Bihar Bochahan By Election: बोचहां उपचुनाव को लेकर NDA में बगावत, VIP से...

Bochahan By Election: बोचहां उपचुनाव को लेकर NDA में बगावत, VIP से आर-पार के मूड में भाजपा

0
107

[ad_1]

संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर एनडीए में अब राजनीति उठापटक शुरू हो गयी है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें सांसद अजय निषाद भी शामिल हुए। बैठक में जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कई अहम फैसले लिए। इसमे सबसे प्रमुख बोचहां विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर यह निर्णय लिया गया कि अगर उपचुनाव में VIP का उम्मीदवार बोचहां से चुनाव लड़ता है तो भाजपा इसका विरोध करेगी।


‘बोचहां से इस बार भाजपा का प्रत्याशी होगा’
Advertisement
जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने यह फैसला लिया है कि बोचहां उप चुनाव में इस बार भाजपा का ही प्रत्याशी होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने वीआईपी को समर्थन दिया है। इस बार भाजपा का प्रत्याशी होगा। इस फैसले से हाई कमान को अवगत करा दिया गया है। भाजपा ने गठबंधन धर्म का हमेशा पालन किया है। पर सहयोगी दलों के चुनाव जीतने के बाद जो बर्ताव किया जाता है, उससे भाजपा कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है।

‘VIP से बोचहां में उम्मीदवार उतारता है भाजपा कार्यकर्ता करेंगे विरोध’
उन्होंने VIP पार्टी के मुकेश सहनी का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने उन्हें समर्थन दिया पर चुनाव जीतने के बाद VIP ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया और यूपी में जाकर मुकेश साहनी भाजपा के खिलाफ बोलने लगे, योगी के खिलाफ बयानबाजी करने लगे। इस उप चुनाव में अगर मुकेश सहनी की पार्टी VIP से बोचहां में उम्मीदवार उतारता है तो यहां के भाजपा कार्यकर्ता उसका विरोध करेंगे।

Advertisement

.

[ad_2]

Source link

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here