Home Bihar Bihar Weather Today: बिहार में बदलाव के दौर से गुजर रहा मौसम, रात शुष्क और दिन में हल्की तीखी होने लगी धूप

Bihar Weather Today: बिहार में बदलाव के दौर से गुजर रहा मौसम, रात शुष्क और दिन में हल्की तीखी होने लगी धूप

0
Bihar Weather Today: बिहार में बदलाव के दौर से गुजर रहा मौसम, रात शुष्क और दिन में हल्की तीखी होने लगी धूप

[ad_1]

पटना: बिहार में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। डेहरी और खगड़िया में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। दोपहर पूरी तरह तीखी धूप वाली हो रही है। हालांकि, सुबह और देर शाम मौसम शुष्क रह रहा है। जिसकी वजह से रात में हल्की गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव और शुष्क वातावरण की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान आसामान बिल्कुल साफ रहेगा। होली के दौरान भी सुबह-शाम शुष्क वातावरण रहेगा। ।खास तौर से रात और सुबह के समय तो हल्की ठंड का असर अभी भी बना ही है। हालांकि, दिन में जिस तरह से ज्यादातर जिलों में तापमान ऊपर जा रहा उससे ये लग रहा कि गर्मी ने दस्तक दे दी है।

मंगलवार को ऐसा रहेगा मौसम !

28 फरवरी मंगलवार को पटना में मौसम ज्यादातर दिन साफ रहने वाला है। सुबह 12 बजे के आसपास कुछ बादल छाने की भी संभावना है। दोपहर 2 बजे के आसपास दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। सुबह लगभग 4 बजे 50 प्रतिशत की औसत आर्द्रता के साथ, दिन में आरामदायक आर्द्रता होगी , जो 24 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 84 प्रतिशत तक होगी। हवा हल्की होगी और दोपहर 2 बजे पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। सूर्योदय सुबह 6:13 बजे और सूर्यास्त शाम 5:50 बजे होगा। दिन में 11 घंटे 37 मिनट की रोशनी होगी। प्रदूषण कंट्रोल नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक औसतन, आज में दिन वायु की गुणवत्ता अस्वास्थ्यकर होगी। लोगों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण के प्रभाव का अनुभव हो सकता है। हवा की गुणवत्ता का मानक 120 और 233 के बीच रहने वाली है।

अगर आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें।

गया का न्यूनतम तापमान सबसे कम

बिहार के गया जिले में न्यूनतम तापमान सोमवार को 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो भागलपुर सबौर के 16.2 डिग्री सेल्सियस, पटना का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर का 16.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 14.0 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम चंपारण ( वाल्मीकि नगर) का 16.0 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 17.1 डिग्री सेल्सियस । सुपौल में 19.2 डिग्री सेल्सियस, अररिया 14.0 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 14.2 डिग्री सेल्सियस, जमुई में 12.9 डिग्री सेल्सियस और औरंगाबाद में 12.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आंकड़े बता रहे हैं कि औसत तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जाएगी। आगामी चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

Bihar Mausam News: बिहार के मौसम में फागुन का असर, दिन में सूरज बरसाने लगे गर्मी, रात में आंशिक ठंड का प्रभाव जारी

अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को देर शाम जारी किये गये आंकड़े कुछ इस प्रकार रहे। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री के बीच रहा। सुपौल में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छपरा में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में गया का 31.5, भागलपुर, 31.0 पूर्णिया, 30.0 मुजफ्फरपुर 27.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Bihar Mausam News: बिहार के सीमांचल में मौसम का यू-टर्न, अचानक ठंडी हवाओं का प्रवाह शुरू, मार्च में शुरू हो जाएगा हीट वेव

तापमान में बढ़ोतरी के साथ सावधानी

अचानक हो रहे मौसम में बदलाव को लेकर हमेशा सावधान रहें। सुबह-शाम ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। चिकित्सकों के मुताबिक दिन में गर्मी के बाद सुबह और शाम में मौसम शुष्क वातावरण की वजह से सर्द हो जाता है। डॉक्टरों ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। चिकित्सक बताते हैं कि वर्तमान में मौसम का बदलाव स्वास्थ्य पर सीधे असर डालता है। खास कर बच्चों की सेहत बिगड़ जाती है। बच्चों का ख्याल नहीं रखने पर सुबह-शाम उन्हें सर्दी ज्यादा लगती है। बच्चे कोल्ड और कफ का शिकार हो जाते हैं। चिकित्सकों का मानना है कि इस दौरान लोगों को अपने परिवार के बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल करना चाहिए। लोगों को उनकी सेहत को लगातार मॉनिटर करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। शुगर और बीपी के मरीजों को समय पर दवा खाने के साथ अपने डायट में विटामिन सी युक्त पदार्थ शामिल करना चाहिए। इतना ही नहीं सुबह-शाम बाहर निकलने से पहले शरीर पर भरपुर कपड़े रखने चाहिए। किसी के फंक्शन और शादी में भी जा रहे हैं तो कपड़ों का ख्याल रखें। ठंड जाते-जाते भी परेशानी में डाल सकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here