Home Bihar Bihar Weather Today: बिहार का मौसम करेगा होली को ‘बदरंग’, मार्च में झेलनी होगी प्रचंड गर्मी, जानिए ताजा अपडेट

Bihar Weather Today: बिहार का मौसम करेगा होली को ‘बदरंग’, मार्च में झेलनी होगी प्रचंड गर्मी, जानिए ताजा अपडेट

0
Bihar Weather Today: बिहार का मौसम करेगा होली को ‘बदरंग’, मार्च में झेलनी होगी प्रचंड गर्मी, जानिए ताजा अपडेट

[ad_1]

पटना: बिहार में गजब की गर्मी पड़ती है। इस बार मार्च महीने के शुरू होते ही धूप तीखी लगने लगी है। ऊपर से राजधानी पटना में धूल का आलम ये है कि रास्ते पर चलना मुश्किल है। मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत शहर के कई इलाकों में काम हो रहा है। पैदल चलने वाले लोगों को कहीं छाया नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने चेता दिया है कि इस बार मार्च का महीना लू लेकर आएगा। पहले अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लू का आगमन होता था। अब ऐसा नहीं है। लू मार्च के महीने से शुरू हो जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब मार्च में गुलाबी ठंड की जगह गर्मी पड़ेगी। खासकर दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिले कैमूर, बक्सर के अलावा भोजपुर में स्थिति विकट हो सकती है। मार्च-अप्रैल में लू अपनी पूरी रफ्तार में होगी। इतना ही नहीं पूरे मार्च अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा होगा। इस महीने पछुआ का प्रवाह भी तेज होगा। लेकिन सर्द हवा की जगह वो गर्म हवा होगी। मौसम विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि फरवरी महीने की मौसम की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। पूरे फरवरी में एक भी दिन प्रचंड ठंड और शीत लहर का एहसास नहीं हुआ। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ बिहार से तीन बार होकर गुजरा। उशका असर मौसम पर नहीं दिखा। चिकित्सकों ने लोगों को बदल रहे इस मौसम में सावधान रहने की अपील की है।

शुक्रवार को ऐसा रहेगा मौसम !

गुरुवार, 2 मार्च को पटना में मौसम पूरे दिन साफ रहेगा। दोपहर 2 बजे के आसपास दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लगभग 6 बजे सुबह 45 प्रतिशत की औसत आर्द्रता के साथ दिन शुष्क रहेगा , जो 21प्रतिशत से लेकर अधिकतम 75 प्रतिशत तक होगा। हवा तेज होगी और दोपहर 3 बजे पश्चिम दिशा से 21 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। दिन में आसमान बादलों से साफ रहेगा। दिन भर बारिश की कोई संभावना नहीं है। सूर्योदय सुबह 6:12 बजे और सूर्यास्त शाम 5:51 बजे होगा। दिन में 11 घंटे 39 मिनट की रोशनी होगी। वायु गुणवत्ता 99 और 191 के मान के बीच रहने वाली है। दिन में गर्मी का एहसास ज्यादा होगा। रात के बाद अहले सुबह बिल्कुल हल्की सी ठंड होगी।

अगर आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें।

गया का न्यूनतम तापमान सबसे कम

बिहार के गया जिले में न्यूनतम तापमान गुरुवार को 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो भागलपुर सबौर के 13.8 डिग्री सेल्सियस, पटना का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर का 18.1 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 18.3 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम चंपारण ( वाल्मीकि नगर) का 17.6 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 18.4 डिग्री सेल्सियस । सुपौल में 18.4 डिग्री सेल्सियस, अररिया 16.8 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 15.3 डिग्री सेल्सियस, जमुई में 14.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आंकड़े बता रहे हैं कि न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जाएगी। आगामी चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे जिलों में गर्मी ज्यादा पड़ने लगी है। दिन के वक्त लोगों को बाहर में तीखी धूप का एहसास होने लगा है।

Bihar Weather Today: होली में मौसम भी बदलेगा अपना ‘रंग’, प्रचंड गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिए, जानिए मौसम अपडेट

अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को देर शाम जारी किये गये आंकड़े कुछ इस प्रकार रहे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री के बीच रहा। सुपौल में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छपरा में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में गया का 33.2, भागलपुर, 33.5 पूर्णिया, 31.5 मुजफ्फरपुर 30.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Bihar Weather Today: बिहार में बदलाव के दौर से गुजर रहा मौसम, रात शुष्क और दिन में हल्की तीखी होने लगी धूप

बदलते मौसम में रहें सावधान

डॉक्टरों की मानें, तो कभी सर्दी और कभी गर्मी वाले मौसम में हल्के रंग के कपड़े पहलें। धूप में निकलते वक्त चेहरा और सिर को ढंक लें। नहीं ढंकने पर त्वचा के साथ सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ता है। गर्मी आने के बाद खान-पान का ध्यान रखें। हरी सब्जियों का सेवन बढ़ा दें। तरबूज और पानीदार फल का सेवन ज्यादा करें। रात में ज्यादा खाने से बचें और बासी खाना बिल्कुल न खाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी है कि इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। लोगों को हवादार और ठंडी जगहों में रहना चाहिए। धूप में बिल्कुल न जाएं। रात में वेंटिलेटेड कमरे में सोएं। घर में ज्यादा रहें। बहुत जरूरत होने पर बाहर निकलें। इस मौसम में ज्यादा चाय और कॉफी से बचें। पेट को शीतल रखने के लिए नारियल पानी पीएं। सरकार की ओर से जारी सलाह के मुताबिक लोगों को इस मौसम में हाइड्रेट रहना चाहिए। खुद को सुरक्षित रखने के लिए बाहर सिर पर कपड़ा रखकर निकलना चाहिए। स्थानीय मौसम के समाचारों पर भी ध्यान देना चाहिए। जितना हो सके घर के अंदर रहने की कोशिश करें। नंगे पांव बाहर नहीं निकलें। बहुत ज्यादा गर्मी हो तो खाना बनाने से बचें। फल का हल्का सेवन करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here