Home Bihar Bihar Top 10: बिहार हिंसा पर असेंबली में घमासान, बीजेपी के पूर्व मंत्री को मार्शल ने किया बाहर

Bihar Top 10: बिहार हिंसा पर असेंबली में घमासान, बीजेपी के पूर्व मंत्री को मार्शल ने किया बाहर

0
Bihar Top 10: बिहार हिंसा पर असेंबली में घमासान, बीजेपी के पूर्व मंत्री को मार्शल ने किया बाहर

[ad_1]

पटना: बिहार के नालंदा-सासाराम में रामनवमी पर हुई हिंसा (Bihar Violence Update) के मामले में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विधानसभा में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। बीजेपी विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने मार्शल को बुलाया। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा को मार्शलों ने बाहर (Bihar BJP MLA Marshal Out) निकाला। उधर, बिहार हिंसा मामले में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं। पढ़ें अब तक के 10 बड़े अपडेट्स।

‘हो हो कहने का ट्रेनिंग मिला है क्या’

बिहार हिंसा मामले को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी पार्टी बीजेपी ने मुद्दे को उठाया। नारेबाजी और शोरशराबे के चलते सदन चलाना मुश्किल हो गया। स्पीकर ने कहा कि आप लोगों को ‘हो हो’ कहने का ट्रेनिंग मिला है क्या? विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने लगातार विधायकों को समझाया। हालांकि, हंगामा नहीं थमा।

Bihar Politics : ‘नीतीश सरकार से बिहार नहीं संभल रहा’, नालंदा-सासाराम हिंसा पर विधानसभा में जमकर हंगामा

बीजेपी के पूर्व मंत्री को मार्शलों ने बाहर निकाला

बिहार विधानसभा में नालंदा-सासाराम हिंसा को लेकर भारी बवाल हुआ। आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मार्शलों को बुलाया। हंगामा कर विधायकों को अल्टिमेटम भी दिया। जब वो नहीं माने तो पूर्व मंत्री देवेश मिश्रा को मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया।

सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

बिहार विधानसभा में नालंदा-सासाराम मुद्दे पर बढ़ते हंगामे को देखते हुए आखिरकार सदन कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। करीब 11.25 बजे तक सदन की कार्यवाही चली थी। इसी बीच स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने हंगामा नहीं थमने पर सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

‘मस्जिद में ऑफिस खोल लें, पर हिंदुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’, गिरिराज ने नीतीश को जमकर सुनाया

कैसे शुरू हुआ असेंबली में हंगामा

बिहार विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विधानसभा में कहा कि आज कार्यवाही का अंतिम दिन है। हमारी तरफ से कई गंभीर मुद्दे उठाए गए, लेकिन सरकार ने उन पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद रामनवमी पर सासाराम और नालंदा में उपद्रव हुआ और सरकार पूरी तरह से लापरवाह रही। बिहार सरकार हत्या, अपहरण और रंगदारी की घटनाओं को रोकने में विफल रही। इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने बीजेपी के विधायकों को बोलने से रोक दिया।

जीवेश मिश्रा को मार्शल ने किया बाहर

बिहार असेंबली में इसी के बाद हंगामा शुरू हुआ। बीजेपी विधायक वेल में पहुंच गए। उन्होंने नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। तब विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शलों से कहा कि MLA के हाथ से पोस्टर ले लें। इसी बीच जीवेश मिश्रा को मार्शलों ने सदन से बाहर किया।

सासाराम और बिहार शरीफ उपद्रव पर CM नीतीश का आया पहला बयान

नीतीश बोले- दो लोग हैं, दोनों मिलकर सब इधर-उधर कर रहे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार हिंसा के मुद्दे पर बीजेपी और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, ‘सभी अधिकारी लगे हुए हैं। हर एक घर में जांच की जा रही है। कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा। यह सब जानबूझकर किया गया है। बिहारशरीफ में जो धंधा किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा। जांच चल रही है। 2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं।

सासाराम में खुले स्कूल

रामनवमी पर हिंसक झड़प और बवाल के बाद सासाराम में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए थे। आज से सभी शिक्षण संस्थान फिर खुल गए। हालांकि, पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पैरामिलिट्री फोर्सेज की तैनाती के बाद स्थिति में सुधार हो रहा है। स्कूल खुलने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रामनवमी जुलूस के दौरान सासाराम में दो गुटों के बीच तनाव हो गया था।

नालंदा में खुले बाजार तो सासाराम में आज से बच्चे जा सकेंगे स्कूल, बिहार में अब कैसे हैं हालात जानिए

नालंदा में सामान्य हो रहे हालात

इससे पहले नालंदा के बिहार शरीफ में हिंसा के बाद दुकानें और बाजार बंद थे, जो मंगलवार को खोल दिए गए। बाजार में दुकानों के खुलते ही लोगों में जरूरी सामानों की खरीद की। इस दौरान एनबीटी ऑनलाइन की टीम ने लोगों से बात तो उन्होंने अपने अनुभव को शेयर किया। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रोजी-रोटी की टेंशन थी, चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया था।

हिंसा पर बिहार असेंबली में हंगामा: आप लोगों को ‘हो हो’ कहने का ट्रेनिंग मिला है क्या… स्पीकर का माथा गरम

सिवान में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

सिवान के मुफ्फसिल थाने स्थित लखरांव में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बताया जा रहा कि 112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग एक व्यक्ति को पीट रहे हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पुलिस टीम पर कुछ ग्रामीणों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें एक एएसआई समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को चोट लगी है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर काउंटिंग जारी

बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर आज काउंटिंग जारी है। गया जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के फर्स्ट फेज की काउंटिंग चल रही। काउंटिंग पूरी तरह से ऑब्जर्वर/कैंडिडेट एजेंट के समक्ष वीडियोग्राफी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है। 31 मार्च को वोटिंग हुई थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here