Home Bihar Bihar News: भोजपुर में सोन नदी में डूबने से दो महिलाओं की मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Bihar News: भोजपुर में सोन नदी में डूबने से दो महिलाओं की मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

0
Bihar News: भोजपुर में सोन नदी में डूबने से दो महिलाओं की मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

[ad_1]

आरा: भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के 36 नंबर महादेव घाट स्थित सोन नदी में डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इसमें एक महिला का शव चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव स्थित सोन नदी से बरामद हुआ। जबकि दूसरी महिला के शव की तलाश जारी है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतका चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी राम अयोध्या पासवान की 30 वर्षीया पत्नी वैजंती देवी है। जबकि लापता महिला उसी गांव के निवासी सिपाही पासवान की पत्नी मोना देवी बताई जा रही है।


मृत महिला वैजंती देवी के पति राम अयोध्या पासवान ने बताया कि दोनों घास काटने के लिए गांव में ही स्थित बधार पर गई थीं। घास काटने के बाद दोनों वापस घर लौट रही थीं। उसी बीच घर लौटने के क्रम में वह दोनों 36 नंबर महादेव घाट पर हाथ- मुंह धोने लगी। उसी दरमियान सोन नदी में तेज धार होने के कारण वैजंती देवी बहने लगी। उसे बहता देख बचाने के क्रम में मोना देवी भी सोन नदी में कूद पड़ी और दोनों बह गई।

पानी पर उतरा रहा था बैजंती देवी का शव
इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव की काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। उसी बीच बैजंती देवी का शव स्थानीय थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव स्थित सोन नदी में उतराता दिखा। इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी।

शव को पानी से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना एवं मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला गया। फिर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। जबकि लापता सिपाही पासवान की पत्नी मोना देवी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here