Home Bihar Bihar News : चाचा और भाइयों ने ही ली जान, नाली को लेकर चल रहा था विवाद, दरभंगा का मामला

Bihar News : चाचा और भाइयों ने ही ली जान, नाली को लेकर चल रहा था विवाद, दरभंगा का मामला

0
Bihar News : चाचा और भाइयों ने ही ली जान, नाली को लेकर चल रहा था विवाद, दरभंगा का मामला

[ad_1]

दरभंगा : अहं का टकराव खून के रिश्तों के बीच भी गहरी खाई पैदा कर देता है। ऐसे में छोटे-छोटे मनमुटाव जानलेवा झगड़े का रूप ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में। जहां नाली का पानी बहाने को लेकर हुए मामूली विवाद में गिट्टी-बालू के व्यवसायी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना चंदन ठाकुर और उमेश ठाकुर दो भाइयों के परिवार के झगड़े की वजह से हुई।

दरभंगा : नाली में पानी की जगह बह गया खून!
जाले के ब्रह्मपुर गांव के प्रदीप ठाकुर ने बताया कि उमेश ठाकुर और चंदन ठाकुर के परिवार में नाली का पानी बहाने को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर अक्सर दोनों परिवारों में झड़प होती रहती थी। उन्होंने कहा कि रविवार को भी दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी। चंदन ठाकुर चापाकल पर स्नान कर रहे थे, इसी दौरान उमेश ठाकुर के परिवार के लोगों ने उन पर गोबर फेंक दिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद चंदन गांव में कहीं जा रहे थे। तभी उमेश ठाकुर और उनके परिवार के लोगों ने पीछे से चंदन के सिर पर लाठी से कई वार किए। चोट की वजह से चंदन जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बेतिया : प्रेमिका को मोबाइल देने के चक्कर में फजीहत
बेतिया में आशिक और उसके दोस्त को ग्रामीणों ने बांधकर पिटाई की। जूते का माला पहना कर बदसलूकी की। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि ये दोनों लड़के देर रात अपनी प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने आए थे। तभी ग्रामीणों ने धर-दबोचा। इसके बाद आशिक और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की गई। सिर का मुंडन कराया गया। फिर चेहरे पर कालिख-चूना पोता लगाया गया। जूते का माला पहनाकर खंभे में बांधकर पिटाई की गई। घटना नरकटियागंज के गदियानी गांव का बताया जा रहा है।

आरा : गंगा नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत
बड़हरा थाना क्षेत्र के इकौना घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दो बच्चों की पानी में डूब कर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चों के शव को निकाला जा सका। घटना को लेकर काफी देर तक गंगा किनारे अफरा-तफरी मची रही। मिली जानकारी के अनुसार बक्सर जिले के दोनों बच्चे अपने नाना के घर आए हुए थे। रामनवमी के मौके पर स्नान करने गंगा नदी के भागढ़ में चले गए। गहरे पानी में चले जाने से दोनों बच्चों की डूबकर मौत हो गई।

औरंगाबाद : अचानक से लड़की की मौत, परिवार में कोहराम
औरंगाबाद में एक युवती अचानक गिरी और उसकी मौत हो गई। नगर थाना क्षेत्र के नावाडीह मोहल्ले की घटना है। आनन फानन में युवती को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नावाडीह मोहल्ले के दिनेश मिस्त्री की 19 साल की बेटी पिंकी कुमारी थी। परिजनों ने बताया कि खाना खाया और जाकर सो गई। इस दौरान अचानक बेड से गिर गई। आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल लेकर गए। तब तक दुनिया बदल चुकी थी।

आरा : दो साल बाद दिखी रामनवमी की रौनक

रामनवमी के मौके पर रविवार को आरा में आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। आरा शहर में रामगढ़िया से शुरू हुई यात्रा हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ विभिन्न चौक चौराहों से गुजरी। ऐतिहासिक रमना मैदान में विधिवत समापन कराया गया। त्रिकालदर्शी संत श्रीशिवनाथ दासजी महाराज के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया था। इस शोभायात्रा में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

औरंगाबाद : शांति पूर्वक रामनवमी महापर्व संपन्न
औरंगाबाद जिले में रामनवमी महापर्व शांति पूर्वक संपन्न हो गया। साल 2018 में यहां साम्प्रदायिक सोहार्द्र खराब हो गया था। रामनवमी जुलूस के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी कर रखी थी। सबकुछ अच्छे से संपन्न हो जाए इसे लेकर डीएम और एसपी लगातार नजर बनाए हुए थे। कई अधिकारियों को अलग-अलग इलाकों में लगाया गया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here