Home Bihar Bihar News : आरा से अररिया तक ठांय-ठांय, भोजपुर में ट्रकों से वसूली कर रहे पुलिसकर्मी को DGP ने रंगेहाथ पकड़ा

Bihar News : आरा से अररिया तक ठांय-ठांय, भोजपुर में ट्रकों से वसूली कर रहे पुलिसकर्मी को DGP ने रंगेहाथ पकड़ा

0
Bihar News : आरा से अररिया तक ठांय-ठांय, भोजपुर में ट्रकों से वसूली कर रहे पुलिसकर्मी को DGP ने रंगेहाथ पकड़ा

[ad_1]

पटना : बिहार के भोजपुर में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना गीधा ओपी के सोन घटा आलू कोल्ड स्टोर के पास की है। बताया जा रहा है कि युवक दूध प्लांट में काम करने जा रहा था। उसी वक्त तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने पहले युवक को रोका और फिर उससे छिनतई करने लगे। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और फरार हो गए।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। युवक को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल में ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाद में घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
Bihar News: नवादा में खेत पटवन के दौरान दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे… हुई फायरिंग, 5 लोग घायल
ट्रकों से अवैध वसूली करते पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने पकड़ा

बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करना एक बार फिर पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ा है। दरअसल, कोइलवर पुल पर तैनात जमादार और सिपाही वसूली करने में मशगूल थे। उसी वक्त बिहार पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी एसके सिंगल पहुंच गए और रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद कोइलवर थाने के जमादार सहित चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
Begusarai News : बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने पत्रकार की गोली मारकर की हत्या
जमीन विवाद में गैरेज संचालक को मारी गोली
अररिया जिले के फारबिसगंज थाना इलाके में जमीन विवाद में युवक को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। घायल युवक मो.अबु नसर गैरेज चलाता है। घायल अवस्था में उसे फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक रमई के वार्ड संख्या 8 का रहने वाला है। गोली मारने का आरोप रमई वार्ड संख्या 8 के रहने वाले अख्तर हुसैन के पुत्र अफजल और बलुआ टोला निवासी भीमा पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here