Home Bihar Bihar-Jharkhand Weather: बिहार में शेखपुरा का पारा 39 के पार, झारखंड में अभी और बढ़ेगी गर्मी

Bihar-Jharkhand Weather: बिहार में शेखपुरा का पारा 39 के पार, झारखंड में अभी और बढ़ेगी गर्मी

0
Bihar-Jharkhand Weather: बिहार में शेखपुरा का पारा 39 के पार, झारखंड में अभी और बढ़ेगी गर्मी

[ad_1]

Weather Update: बिहार और झारखंड में अब तेज गर्मी का असर दिखने लगा है कई शहरों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। जबकि अगले कुछ दिनों में दोनों प्रदेशों के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।

आईएमडी मौसम अद्यतन
पटनाः प्रचंड पछुआ हवा के बिहार के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। तेज धूप के कारण लोग 10-11 बजे के बाद बहुत जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे है। पिछले 24 घंटे में बिहार में सबसे अधिकतम तापमान शेखपुरा में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पटना का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, मोतिहारी का 37.5 डिग्री, दरभंगा का 36.4 डिग्री और सुपौल का 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह से किशनगंज का 37.5 डिग्री, पूर्णिया का 37.6, कटिहार का 36.3, जमुई का 38.3 , नवादा का 38.1, गया का 38.4 और औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जमशेदपुर में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

झारखंड में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान जमशेदपुर में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सिमडेगा में दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और डालटनगंज का 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री, चाईबासा का 38.0, देवघर का 37.7, गिरिडीह का 36.1 और रामगढ़ का 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री वृद्धि की संभावना जताई गई है। 13 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। जबकि 14 से 16 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रह सकते है। लेकिन इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। रांची और आसपास के क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है। रांची का अधिकतम तापमान 14 अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं

बिहार और झारखंड में अगले चार-पांच दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। खेती के लिए इस मौसम को अनुकूल माना जा रहा है। मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने से दौनी का काम तेजी से चल रहा है। किसान अनाज समेट रहे है। लू नहीं चलने से फल और सब्जी की हरियाली बनी हुई है। लीची और आम के फल में कीड़ा लगने का खतरा भी नहीं दिख रहा है।

आसपास के शहरों की खबरें

नवभारत टाइम्स न्यूज ऐप: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

पढ़ें लेटेस्ट बिहार की ताजा खबरें लोकप्रिय पटना समाचार की हिंदी वेबसाइट नवभारत टाइम्स पर

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here