Home Bihar Bihar Crime News: बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, आरोपी को घर में ठहराने से किया था इनकार

Bihar Crime News: बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, आरोपी को घर में ठहराने से किया था इनकार

0
Bihar Crime News: बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, आरोपी को घर में ठहराने से किया था इनकार

[ad_1]

एस कुमार, बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं रह गया है। गुरुवार को अपराधियों ने दो थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं दूसरी घटना में बेखौफ बदमाशों ने मछली मारने को लेकर जलकर स्थल पर जमकर फायरिंग की। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निकट के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। हालांकि अभीतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


पहली घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहोत गांव की है। बताया जाता है कि भाजपा कार्यकर्ता अजय साह अपने घर पर था, तभी उसके दूर के रिश्तेदार शांति नगर सूजा निवासी मनोज साह उसके घर पहुंचे और रात में ठहरने की बात कही। लेकिन मृतक के परिजनों ने मनोज साह को केस में फरारी होने की वजह ठहराने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज मनोज साह, अजय साह को लेकर घर के पास डेरा पर ले गया और अजय को गोली मार दी। गंभीर हालत में अजय साह को जब तक सदर अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई।

हत्यारा और मृतक दोनों अलग-अलग मामलों में चल रहे थे फरार
परिजनों की मानें तो आरोपी मनोज साह हत्या के मामले में फरार था और वह अजय साह के घर पर पहुंचकर रहना चाह रहा था, हालांकि अजय साह भी शराब के एक मामले में फरार ही चल रहा था। इस पर भी तीन मामले पहले से दर्ज है। घटना की सूचना पर नीमा चांदपुरा थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अजय साह का मनोज साह दूर का रिश्तेदार ही लगता है। आरोपी और मृतक दोनों पुलिस के नजरों में फरार चल रहे थे।

पुलिस मामले की जांच में जुटी: थानाध्यक्ष
नीमा चांदपुरा थाना अध्यक्ष अमित कांत ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से अजय साह को गोली मारने की सूचना मिली थी लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बेगूसराय में पिछले 24 घंटे में बेखौफ बदमाशों ने गोलीबारी की तीन घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसमें से दो लोग गोली लगने से जख्मी हैं। जबकि तीसरी घटना में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

मछली मारने के विवाद में जलकर पर फायरिंग, गोली लगने से एक घायल
दूसरी घटना बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल गांव की है। यहां जलकर पर मछली मारने को लेकर विवाद हुआ और फिर फायरिंग होने लगी। इसमें गोली लगने से गंगा सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गंगा सहनी समेत 22 लोगों का इस जलकर में हिस्सा है। आरोप है कि 21 मालिक एक तरफ हैं, जबकि एक नकुल सहनी ने बदमाशों के सहयोग से पिछले साल भी मछली निकाल ली थी। इस बार भी नकुल सहनी मछली मारने वाला था, जिसे रोकने के लिए अन्य सदस्य तैयार थ। आज जैसे ही 21 लोग जलकर पर पहुंचे तभी नकुल सहनी अपने दर्जनभर हथियारबंद साथियों के साथ पहुंच गया और फायरिंग करने लगा। इस फायरिंग में गंगा सहनी को सीने में गोली लगी है। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फायरिंग के दौरान का वीडियो भी सामने आया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here