Home Bihar Bihar Coronavirus : कोरोना की चपेट में आई नीतीश की कैबिनेट, बिहार के दोनों डेप्युटी सीएम समेत चार मंत्री पॉजिटिव

Bihar Coronavirus : कोरोना की चपेट में आई नीतीश की कैबिनेट, बिहार के दोनों डेप्युटी सीएम समेत चार मंत्री पॉजिटिव

0
Bihar Coronavirus : कोरोना की चपेट में आई नीतीश की कैबिनेट, बिहार के दोनों डेप्युटी सीएम समेत चार मंत्री पॉजिटिव

[ad_1]

हाइलाइट्स

  • कोरोना की चपेट में आई नीतीश की कैबिनेट
  • बिहार के दोनों डेप्युटी सीएम पाए गए कोरोना पॉजिटिव
  • उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने खुद की पुष्टी
  • उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, मंत्री सुनील कुमार और अशोक चौधरी को भी कोरोना


पटना

बिहार में सरकार आई तीसरी लहर की चपेट में… दोनों उपमुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव… दो और मंत्री भी पाए गए वायरस से संक्रमित। यानी तीसरी लहर ने नीतीश कैबिनेट को ही लपेट लिया है।

नीतीश कैबिनेट कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में
आज यानि 5 जनवरी की कैबिनेट की बैठक से सभी मंत्रियों का कोविड टेस्ट पहले कराया गया था। इस टेस्ट के नतीजे सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा मंत्री सुनील कुमार और अशोक चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बकायदा ट्वीट कर अपने ट्विटर हैंडल से खुद के पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है।

अब कैबिनेट की बैठक होगी वर्चुअल
ये सभी मंत्री अब मंगलवार को होनेवाली कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं होंगे। चार मंत्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सरकारी महकमो में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इनके साथ संपर्क में आए लोग भी अपना टेस्ट करा रहे हैं। वहीं अब सीएम नीतीश ने तय किया है कि बैठक फिजिकल यानि आमने-सामने न होकर वर्चुअल होगी। यानि नीतीश सरकार की कैबिनेट की बैठक अगले आदेश तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही होगी।
Bihar Lockdown News : बिहार में मॉल-मंदिर-मस्जिद सब बंद, लॉकडाउन तो नहीं लेकिन नाइट कर्फ्यू लागू… पढ़िए क्या खुला और क्या बंद
बेगूसराय में रेणु देवी ने की थी बैठक, कई लोग थे बिना मास्क के मौजूद
दो दिन पहले ही सोमवार को उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने बेगूसराय जिलाधिकारी के ऑफिस में बैठक की थी। इस मीटिंग में BJP विधायक, विधान पार्षद, डीएम, एसपी समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान डेप्युटी सीएम रेणु देवी के साथ मौजूद कई लोग बगैर मास्क के थे। ये आप नीचे दी गई इस तस्वीर में देख सकते हैं।

व्हाट्सएप इमेज 2022-01-05 सुबह 11.21.31 बजे।

बेगूसराय में डीएम ऑफिस में बैठक में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी (सोमवार को ली गई थी तस्वीर)

बिहार में एक दिन में 800 से ज्यादा नए संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बिहार में 893 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमितों के इस आंकड़े ने नए साल और तीसरी लहर दोनों का ही रेकॉर्ड धवस्त कर दिया है। अकेले राजधानी पटना में 565 लोग पिछले 24 घंटे में कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं गया में 99 नए तो मुजफ्फरपुर में 47 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बिहार में एक्टिव केस की तादाद एक झटके में 2 हजार के पार
इस नए आंकड़े के साथ ही बिहार में कोरोना के एक्टिव केस की तादाद 2 हजार के पार जाकर 2,222 हो गई है। बड़ी बात ये है कि इतने सारे पॉजिटिव 1,44,675 सैम्पलों की जांच के बाद सामने आए हैं। जबकि सोमवार को 1,18,144 सैम्पलों की जांच में 344 पॉजिटिव मिले थे।

शीर्षकहीन-डिजाइन-89

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here