Home Bihar Bihar Assembly Session : सासाराम और नालंदा में उपद्रव पर सदन में BJP का हंगामा, कहा- इस्तीफा दें मुख्यमंत्री

Bihar Assembly Session : सासाराम और नालंदा में उपद्रव पर सदन में BJP का हंगामा, कहा- इस्तीफा दें मुख्यमंत्री

0
Bihar Assembly Session : सासाराम और नालंदा में उपद्रव पर सदन में BJP का हंगामा, कहा- इस्तीफा दें मुख्यमंत्री

[ad_1]

बिहार विधानसभा सत्र: सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा को लेकर सदन में बीजेपी विधायकों का हंगामा

बिहार विधानसभा
– फोटो : Bihar

विस्तार

नालंदा और सासाराम में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर अब सियासत तेज हो गई है। सोमवार को विधानसभा सत्र के शुरुआत में ही भाजपा नेताओं ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। महागठबंधन के नेताओं ने भी भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाए। भाजपा विधायकों ने सदन में हंगामा किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे देने की मांग करने लगे। इधर विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को समझाने की कोशिश की और हंगामा करने से मना किया लेकिन वे नहीं माने और वेल में आकर हंगामा करने लगे। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में कानून व्यवस्था नहीं लागू करवा रहे हैं। बिहार में कानून व्यवस्था की विफल हो चुकी है। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

मुख्यमंत्री  को तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए

इसके बाद भाजपा के नेता विधानसभा परिसर में आकर नारेबाजी करने लगे और महागठबंधन की सरकार के विरोध में नारे लगाए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का सासाराम दौरा रोकने के लिए बिहार सरकार ने साजिश की पहले वहां धारा 144 लागू करवाया इसके बाद उनके ही डीएम ने धारा 144 की बात को नकार दिया। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी के जुलूस के दौरान काफी उपद्रव हुआ। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ गई। इसलिए हम लोग मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बचौल बोले- तुष्टिकरण की की नीति अपना रहे हैं मुख्यमंत्री

इधर भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने भी बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य के 2 जिलों में हिंसा हुई। लेकिन सरकार अब तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात करने के बावजूद सासाराम से आज भी बम बाजी की खबर आई। निश्चित तौर पर महागठबंधन की सरकार का कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं रहा। बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को चलाने के लिए केवल तुष्टिकरण की की नीति अपना रहे हैं। बिहार की जनता परेशान हो चुकी है और डर के साए में जी रही है।

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष बोले- सासराम और नालंदा में मुआवजा दे सरकार

वहीं विधानसभा परिसर में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमान ने कहा कि सासाराम और बिहारशरीफ में धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया है। उसे जलाया गया है। इसलिए बिहार सरकार फॉरेन इसका मुआवजा दे। वहीं सासाराम के विधायक राजेश कुमार ने कहा कि ना हिंदू ने दंगा कराया ना मुसलमान ने यह कुछ खास लोगों ने करवाया है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कुछ लोग समाज का सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here