Home Bihar Bihar : सदन में गुंडाराज पर BJP हंगामा कर रही, CCTV के सामने सारण में राजद नेता अगवा

Bihar : सदन में गुंडाराज पर BJP हंगामा कर रही, CCTV के सामने सारण में राजद नेता अगवा

0
Bihar : सदन में गुंडाराज पर BJP हंगामा कर रही, CCTV के सामने सारण में राजद नेता अगवा

[ad_1]

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सुनीय राय को राजद की सदस्यता दिलाई थी।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सुनीय राय को राजद की सदस्यता दिलाई थी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजब संयोग रहा कि मंगलवार को सुबह बिहार विधानसभा में सभा की कार्यवाही पर विपक्षी दल भाजपा के सदस्य बिहार में गुंडाराज बोलकर हंगामा कर रहे थे और दूसरी तरफ सारण से सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता के अपहरण की खबर सामने आई। मंगलवार सुबह करीब चार बजे हुए इस अपहरण की जानकारी सदन में बैठे सदस्यों को नहीं थी, वरना हंगामा और बढ़ता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपहरण की यह घटना CCTV कैमरे में भी कैद है। अपहरण की सूचना पर राजद नेता के साढ़ा स्थित आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया है।

सफेद रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठा लिया

घटना मुप्फसिल थाना क्षेत्र साढ़ा इलाके की है। सुनील राय का अपहरण उनके आवास से 700 मीटर दूर उनके कार्यालय के पास से मंगलवार सुबह 4 बजे हुआ। सुनील राय टहल रहे थे अचानक आधा दर्जन बदमाश आए और उनके सफेद रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठा लिया। यह वारदात CCTV में कैद हो गई। लोगों का कहना है कि राजद नेता सुनील राय जमीनी कारोबार से जुड़े है। पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। सुनील राय का मोबाइल अपहरण वाले स्थान से कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here